भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की बेहतरीन अभिनेत्रियों में शुमार काजोल इन दिनों सिनेमाघरों में अपने कमबैक को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। काजोल फिल्म 'सलाम वेंकी' के साथ पूरी दो साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करने वाली हैं। अपने हर किरदार को दमदार ढंग से पर्दे पर लाने वाली काजोल इस फिल्म में एक बार फिर एक मां का किरदार निभाती दिखाई देने वाली हैं। इस फिल्म में हमें मां-बेटे के अनमोल रिश्ते की एक ऐसी कहानी देखने को मिलने वाली है, जिससे उम्मीद की जा रही है कि वह लोगों की आंखों में आंसू जरूर ला देगी। तो चलिए जानते हैं कि इस फिल्म का बजट कितना है और यह पहले दिन लगभग कितनी कमाई कर सकती है।
Salaam Venky Box Office Prediction: क्या लोगों को प्रभावित कर पाएगी सलाम वेंकी? पहले दिन कर सकती है इतनी कमाई
अभिनेत्री से निर्देशक बनी रेवती के निर्देशन में बनी 'सलाम वेंकी' 9 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही इसकी चर्चा जोरों पर हो रही है। बीते दिन रखी गई इसकी स्क्रीनिंग में भी इसको सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। ब्लाइव प्रोडक्शन तले बनी 'सलाम वेंकी' मां बेटे की एक भावुक कर देने वाली कहानी है। इस फिल्म में काजोल और विशाल जेठवा मुख्य भूमिकाओं में हैं। विशाल जहां वेंकी की भूमिका में हैं, वहीं काजोल उनकी मां सुजाता का किरदार निभाती नजर आ रही हैं।
Varun Dhawan: वरुण धवन की लोकप्रियता में लगे चार चांद, मैडम तुसाद म्यूजियम में लगा अभिनेता का वैक्स स्टेच्यू
फिल्म के ट्रेलर को मिलते अच्छे रिस्पॉन्स के बाद फिल्म से अच्छी कमाई की उम्मीद की जा रही है। 'सलाम वेंकी' के बजट की बात करें तो काजोल स्टारर इस फिल्म को लगभग 30 करोड़ के बजट में बनाया गया है। दर्शकों से मिलते रिस्पॉन्स को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि पहले दिन यह फिल्म तकरीबन 6 से 7 करोड़ की ओपनिंग कर सकती है। अब इसके असल आंकड़े देखने के लिए हमें 9 तारीख का इंतजार करना होगा कि आखिर ओपनिंग डे पर फिल्म टिकट खिड़की पर कैसा प्रदर्शन करेगी।
Jeetendra: रियलिटी शो के मंच पर जितेंद्र हुए गुस्सा? कॉमेडियन भारती सिंह से कही यह बात
'सलाम वेंकी' युवा शतरंज खिलाड़ी कोलावेन्नू वेंकटेश की सच्ची कहानी से प्रेरित है। इसकी कहानी एक बीमार बेटे और उसकी मां के इर्द-गिर्द बुनी गई है। 'सलाम वेंकी' के जरिए दर्शकों को जिंदगी जीने का संदेश दिया गया है और बताया गया कि जिंदगी लंबी नहीं, बड़ी होनी चाहिए।' 'सलाम वेंकी' का निर्देशन रेवती ने किया है और इस फिल्म में काजोल के साथ विशाल जेठवा, राजीव खंडेलवाल और आहना कुमरा भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।
Urvashi Rautela: अपने भाई की शादी में दुल्हन सी सजीं उर्वशी रौतेला, पहना 35 लाख रुपये का लहंगा