काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान को पांच साल की सजा मिलने से बॉलीवुड हिल गया है। फैंस में निराशा है तो वहीं अब सलमान की जमानत पर सेशन कोर्ट 7 अप्रैल को सुनाएगा। फिलहाल जमानत पर बहस पूरी हो गई है। सलमान के जेल जाते ही फिल्ममेकर साजिद नाडियाडवाला ने ऐसा फैसला लिया जिसे जानने के बाद आप भी यकी कहेंगे कि सलमान को बॉलीवुड का टाइगर यूं ही नहीं कहते।
'बागी2' फिल्म ने महज 6 दिन में 102 करोड़ की कमाई कर ली है और जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई। फिल्म की जबरदस्त सफलता के बाद फिल्ममेकर साजिद नाडियाडवाला 'बागी2' की सक्सेस पार्टी रखने वाले थे। इस बीच जैसे ही उन्हें सलमान के बारे में पता चला तो वह सब कुछ छोड़कर जोधपुर रवाना हो गए।
सलमान खान और साजिद की दोस्ती 22 साल पुरानी है। सलमान ने साजिद के साथ कई सारी फिल्मों में काम किया है जिसमें पहली फिल्म 1996 में आई 'जीत' है। इसके बाद 1997 में जुड़वा, 2000 में हर दिल जो प्यार करेगा, 2004 में मुझसे शादी करोगी, 2006 में जान-ए-मन और 2014 में रिलीज फिल्म किक शामिल है। 'किक' से ही साजिद ने डायरेक्शन की तरफ रुख किया था।
सलमान अभी जोधपुर की सेंट्रल जेल में हैं। उनकी जमानत पर फैसला शनिवार तक के लिए टल गया है। जोधपुर जेल में सलमान खान कैदी नंबर-106 हैं और उन्हें बैरक नंबर 2 में रखा गया है। सलमान अब तक कुल 18 दिन जोधपुर में गुजार चुके हैं। पहली बार वो 6 दिन जेल में रहे थे। इसके बाद 2007 में भी उन्हें जेल जाना पड़ा था।
मामला साल 1998 का है। उस दौरान फिल्म 'हम साथ-साथ हैं' की पूरी टीम शूटिंग के सिलसिले में जोधपुर में थी। सलमान खान और उनके साथियों पर 2 चिंकारा और 3 काले हिरणों के शिकार का आरोप लगा था। सलमान पर आर्म्स एक्ट के तहत भी केस दर्ज हुआ था। सलमान इस मामले के मुख्य आरोपी है जिन्हें कोर्ट ने दोषी करार दिया है तो वहीं बाकी 4 स्टार्स को संदेह के लाभ के आधार पर बरी किया गया है।