फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sajid Nadiadwala buys property land worth 31 crores in Mumbai Juhu suburb Know full details

Sajid Nadiadwala: साजिद नाडियाडवाला ने मुंबई के जुहू में खरीदी करोड़ों की जमीन, जानें प्रॉपर्टी की हर डीटेल

Sat, 13 May 2023 11:33 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 13 May 2023 11:33 AM IST
सार

एक मीडिया संस्थान द्वारा साझा की गई रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन हाउस नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट ने जुहू के गौठान में एक प्लॉट खरीदा है।

विज्ञापन
Sajid Nadiadwala buys property land worth 31 crores in Mumbai Juhu suburb Know full details
साजिद नाडियाडवाला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड के सफल निर्माता, लेखकओं और निर्देशकों में साजिद नाडियाडवाला का नाम भी शामिल है। बीते तीन दशक से इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक फिल्में देने वाले साजिद नाडियाडवाला अपनी फिल्मों के साथ-साथ निजी जिंदगी के लिए भी सुर्खियों में बने रहते हैं। जब भी साजिद का नाम जुबान पर आता है, तब-तब सबको दिव्या भारती के नाम की चर्चा भी शुरू हो जाती है। लेकिन आज साजिद न तो किसी फिल्म के लिए चर्चा में हैं और न ही दिव्या भारती और अपने रिश्ते के लिए। आज साजिद मुंबई के जुहू में प्रॉपर्टी खरीदने के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं।

विज्ञापन

Sajid Nadiadwala buys property land worth 31 crores in Mumbai Juhu suburb Know full details
साजिद नाडियाडवाला - फोटो : सोशल मीडिया

एक मीडिया संस्थान द्वारा साझा की गई रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन हाउस नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट ने जुहू के गौठान में 31.3 करोड़ रुपये में 7470 स्वैर फुट का प्लॉट खरीदा है। 6 अप्रैल को पोर्शन ट्रेडिंग कंपनी और नाडियाडवाला के प्रोडक्शन हाउस के बीच डील हुई थी। नाडियाडवाला के प्रोडक्शन हाउस ने खरीद के लिए 1.87 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी भी दी थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

Sajid Nadiadwala buys property land worth 31 crores in Mumbai Juhu suburb Know full details
साजिद नाडियाडवाला - फोटो : सोशल मीडिया

साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले बनी 'बागी', 'बागी 2', 'हीरोपंती', 'किक', 'जुड़वा' जैसी हिट फिल्में दी हैं। इसके साथ 'हाउसफुल', 'जुड़वा', 'बागी' और 'हीरोपंती' का सीक्वल भी आने वाला है। नाडियाडवाला 1955 से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव है और उन्होंने 200 से अधिक फिल्मों का निर्माण किया है। 

विज्ञापन

Sajid Nadiadwala buys property land worth 31 crores in Mumbai Juhu suburb Know full details
साजिद नाडियाडवाला - फोटो : सोशल मीडिया

साजिद नाडियाडवाला की आने वाली फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में हैं। इसके साथ ही उनके पास नीतेश तिवारी के निर्देशन में बनने वाली वरुण धवन और जाह्नवी कपूर स्टारर 'बवाल' भी है। यह फिल्म इस साल के अंत में रिलीज होने वाली है।
Amar Ujala Exclusive: मिलिए बड़े पर्दे पर ‘आसाराम’ बने एक्टर से, जहां निर्देशन की पढ़ाई की वहीं बने निदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed