बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा और दिग्गज एक्ट्रेस सायरा बानो के फैंस के लिए खुशखबरी है। 1968 में आई सायरा बानो की सुपरहिट फिल्म 'पड़ोसन' को इंटरनेट मूवी डेटाबेस (IMDb) की भारतीय फिल्मों की लिस्ट में टॉप 100 में शामिल किया गया है। इस पर सायरा बानो ने खुशी जाहिर करते हुए अपने फिल्म 'पड़ोसन' के दिनों को याद किया है।
2 of 5
Saira Banu and Dilip Kumar
- फोटो : Amar Ujala
'पड़ोसन' के IMDb की टॉप 100 की लिस्ट में शामिल होने पर सायरा बानो ने कहा,'मुझे ये फिल्म उस समय मिली जब मैं अपने शुरुआती करियर में खुशमिजाज, लापरवाह और जवांं थी। उस समय मैंने कई टैलेंटेड कलाकारों के साथ काम किया। मैं काफी खुश हूं कि पड़ोसन आईएमडीबी पर भारत की टॉप 100 फिल्मों में शामिल हुई है।’
3 of 5
सायरा बानो
- फोटो : file photo
'पड़ोसन' की कहानी का जिक्र करते हुए सायरा बानो ने बताया कि ये बंगाली फिल्म पर्शर बरी का रीमेक थी। फिल्म की कहानी बेहद शानदार थी जिसमें एक गांव का लड़का ऐसी लड़की से प्यार कर बैठता है जो काफी मॉर्डन और पूरी तरह से शहरी है। लड़का लड़की से अपने प्यार का इजहार करने के लिए अपने दोस्तों का सहारा भी लेता है।
4 of 5
saira banu
- फोटो : file photo
बता दें कि 'पड़ोसन' फिल्म साल 1968 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सायरा बानो के अलावा सुनील दत्त, महमूद और सिंगर किशोर कुमार जैसे कई शानदार कलाकार मुख्य भूमिका में थे। फिल्म 'पड़ोसन' का निर्देशन ज्योति स्वरूप ने किया था। ये फिल्म साल की सबसे शानदार फिल्म साबित हुई थी।
5 of 5
Saira Banu
- फोटो : social media
आपको बता दें हाल ही में सायरा बानो अपनी नातिन की शादी को लेकर काफी सुर्खियों में थीं। उनकी नातिन और साउथ एक्ट्रेस सायशा सहगल ने एक्टर आर्या से शादी की है। उनकी शादी में सायरा बानो ने जमकर डांस किया। उनके डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा था।