{"_id":"5ca82ca2bdec2214666d89e4","slug":"kapil-dev-trained-ranveer-singh-at-dharamshala-international-cricket-ground-photos-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कपिल देव सिखा रहे थे क्रिकेट, ट्रेनिंग छोड़ फैंस से मिलने जा पहुंचे रणवीर सिंह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कपिल देव सिखा रहे थे क्रिकेट, ट्रेनिंग छोड़ फैंस से मिलने जा पहुंचे रणवीर सिंह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Sat, 06 Apr 2019 10:06 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
ranveer singh
Link Copied
रणवीर सिंह इन दिनों अपने अगले प्रोजेक्ट '83' की तैयारी कर रहे हैं । फिल्म में रणवीर, कपिल देव के रोल में नजर आएंगे । रणवीर फिल्म की तौयारी के लिए धर्मशाला पहुंच गए हैं। कपिल देव उन्हें वहां पर क्रिकेट खेलने की ट्रेनिंग दे रहे हैं । रणवीर और कपिल देव की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं ।
2 of 5
ranveer singh
रणवीर सिंह ने दो सत्रों में ट्रेनिंग की । मॉर्निंग सेशन में गेंदबाजी का अभ्यास किया, जबकि इवनिंग सेशन में रणवीर ने फील्डिंग की बारीकियां कपिल देव से सीखीं। बता दें कि यह फिल्म 1983 में हुए वर्ल्ड कप पर आधारित है । फिल्म की शूटिंग लंदन में होगी ।
इस फिल्म को कबीर खान डायरेक्ट करेंगे। इस फिल्म से कपिल देव की बेटी अमिया देव बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है। अमिया देव फिल्म में कबीर खान की असिस्टेंट रहेंगी। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा पंकज त्रिपाठी, साकिब सलीम, चिराग पाटिल, ताहिर भसीन, आर बद्री, हार्डी संधु, एमी विर्क और साहिल खट्टर अहम भूमिका निभा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kapil dev
धर्मशाला के मैदान में रणवीर सिंह ने अपने फैंस को भी संबोधित किया । क्रिकेट स्टेडियम से रणवीर सिंह के कई वीडियो भी वायरल हो रहे हैं । रणवीर ब्लू जर्सी में फैंस को फ्लाइंग किस देते दिखे । रणवीर ने खुद भी अपने इंस्टाग्राम पर कपिल देव के साथ तस्वीर शेयर की है ।
विज्ञापन
5 of 5
ranveer singh
यह फिल्म 2020 में रिलीज होगी । बता दें कि इससे पहले रणवीर की 'सिंबा' और 'गली ब्वॉय' रिलीज हुई थी । ये दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट हुई थीं । अब रणवीर के पास 83 के अलावा करण जौहर की 'तख्त' भी है ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।