सैफ अली खान की फिल्म शेफ का नया पोस्टर जारी कर दिया गया है। इस पोस्टर में सैफ अपनी रील लाइफ बेटे के साथ टी टेबल पर बैठे दिख रहे हैं।
पढ़ें- 19 साल बाद इतने बदल गए अंजली-राहुल-टीना, इन तस्वीरों को देख कुछ कुछ होता है...
फिल्म शेफ का ये पोस्टर परिवार के बीच बॉन्डिंग को दर्शाता है। पोस्टर में सैफ और स्वर कांबले एक दूसरे के साथ चाय की चुस्कियां लेते दिख रहे हैं साथ में परिवार के और भी सदस्य हैं।
तरण आदर्श ने शेफ का ये नया पोस्टर ट्वीट करते हुए लिखा है राज कृष्ण मेनन द्वारा डायरेक्ट फिल्म शेफ के नए पोस्टर में परिवार के बीच मजबूत रिश्ते दिखते हैं।
फिल्म शेफ में सैफ अली खान एक शेफ भूमिका में हैं। वो कुकिंग को लेकर काफी पैशनेट हैं। यह फिल्म बाप-बेटे के रिश्तों पर आधारित है। इसमें बाप-बेटे की यह जोड़ी फूड जर्नी पर होती है, जहां बाप बेटे के बीच की दूरियां कम होती हैं और उनके रिश्ते मजबूत होते हैं।
फिल्म का निर्देशन राजा कृष्णा मेनन ने किया है। 'शेफ' 6 अक्टूबर को रिलीज हो रही है।