बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) फिल्मों के साथ-साथ इन दिनों वेब सीरीज में भी हाथ आजमा रहे हैं। इस वक्त जहां एक ओर वह 'तानाजी' फिल्म में बिजी हैं तो वहीं दूसरी ओर उनकी वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' (Sacred Games) सीजन 2 का टीजर रिलीज हो चुका है। इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि सैफ जल्द ही 20 साल बाद मशहूर एक्ट्रेस के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे।
2 of 5
Hum Sath Sath Hai film scene
- फोटो : twitter
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस एक्ट्रेस का नाम तब्बू है। सैफ और तब्बू इससे पहले 1999 में आई फिल्म 'हम साथ-साथ है' (Hum Sath Sath Hai) में एक साथ काम कर चुके हैं। हालांकि इस फिल्म में तब्बू और सैफ एक दूसरे के अपोजिट कास्ट नहीं हुए थे। इस फिल्म का नाम 'जवानी जानेमन' है। कहा जा रहा है कि यह एक कॉमेडी फिल्म है जिसमें तब्बू और सैफ दोनों एक साथ हैं।
3 of 5
saif ali khan
- फोटो : file photo
खबरों की मानें तो यह फिल्म सैफ अली खान अपने प्रोडक्शन हाउस ब्लैक नाइट फिल्म्स के बैनर तले बना रहे हैं। जिसमें उनका सहयोग पूजा इंटरटेनमेंट और नार्दन लाइट्स फिल्म्स भी कर रही है। इस फिल्म के बारे में बारे में सैफ अली खान का बयान भी सामने आया है। सैफ ने कहा- 'तब्बू बेहतरीन एक्ट्रेस हैं। उनका रोल बहुत फनी होगा। मैं बहुत खुश हूं कि वह इस फिल्म को करने के लिए तैयार हो गईं।'
4 of 5
De De Pyaar De
- फोटो : social media
कहा जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग अगले महीने से शुरू होगी। पहला शिड्यूल 45 दिन का होगा जो कि लंदन में शूट होगा। आपको बता दें, इस वक्त सैफ के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। इसमें 'दिल बेचारा', 'तानाजी' शामिल हैं। वहीं तब्बू की फिल्म 'दे दे प्यार दे' जल्द ही रिलीज होने वाली है। 'दे दे प्यार दे' फिल्म में अजय और तब्बू के अलावा रकुल प्रीत सिंह हैं।
5 of 5
De De Pyaar De
- फोटो : twitter
इस फिल्म में तब्बू एक अधेड़ उम्र की महिला का रोल निभा रही हैं जिसमें उसके पति ने अपने से आधी उम्र की लड़की से शादी कर ली है। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है जिसे दर्शकों ने पसंद किया है। यह फिल्म 17 मई, 2019 को रिलीज होगी। इस फिल्स से अकिव अली बतौर डायरेक्टर डेब्यू कर रहे हैं जबकि इस फिल्म को को-प्रोड्यूस लव रंजन ने किया है।