सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अक्सर मुंबई की सड़कों पर स्पॉट किए जाते हैं। कभी वो अपनी बहन सारा के साथ नजर आते हैं तो कभी अपने दोस्तों के साथ पार्टी में आते-जाते दिखाई देते हैं। हाल में इब्राहिम एक पार्टी में शामिल होने पहुंचे थे लेकिन इस दौरान उनके साथ एक मिस्ट्री गर्ल थी।
2 of 5
Ananya Marwaaha
- फोटो : Social Media
इब्राहिम अली खान इस मिस्ट्री गर्ल के साथ अपनी कार से पहुंचे थे। दोनों की साथ में तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं। इसके बाद ये चर्चा होने लगी कि आखिर ये लड़की है कौन? मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो यह मिस्ट्री गर्ल इब्राहिम की दोस्त अनन्या मारवाह हैं।
3 of 5
Ibrahim and Ananya
- फोटो : instagram
हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक अनन्या मारवाह इवेंट कंपनी बैलून ब्लश की फाउंडर हैं। उनकी मां नीना मारवाह भी अपना बिजनेस संभालती हैं। अनन्या और इब्राहिम अली खान काफी पुराने दोस्त हैं।
4 of 5
saif ali khan with family
- फोटो : social media
बीते दिनों इब्राहिम के डेब्यू को लेकर उनके पिता सैफ अली खान ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए कहा था कि 'इब्राहिम बहुत ज्यादा गुड लुकिंग है। वो तो मुझसे भी ज्यादा अच्छा दिखता है। वो बहुत चार्मिंग है। मुझे लगता है कि मेरे सारे बच्चे एक्टिंग में इंटरेस्टेड हैं। हमारे परिवार में सभी एक्टिंग करते हैं और बॉलीवुड से ताल्लुक रखते हैं।'
5 of 5
saif, sara and ibrahim
- फोटो : file photo
सैफ ने आगे कहा कि 'मैं चाहता हूं कि इब्राहिम पहले अपनी पढ़ाई खत्म करे। अभी वो छोटा है। उसके बाद वो जो भी करेगा हम सभी उसका समर्थन करेंगे।' इब्राहिम अभी महज 18 साल के हैं और अपनी मां अमृता सिंह के साथ रहते हैं। करीना कपूर के साथ भी उनकी अच्छी बॉन्डिंग है। अपने पिता के हर फैसले में दोनों बच्चे सारा और इब्राहिम उनका साथ देते हैं।