बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और करीना कपूर की लव स्टोरी के बारे में तो सभी जानते हैं। दोनों की जोड़ी फैन्स को काफी पसंद भी हैं। शादी के बाद से ही दोनों की जोड़ी को फैन्स का भरपूर प्यार मिला है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन दोनों को मिलाने के लिए क्यूपिड का काम किसने किया है? नहीं जानते होंगे! इस बात का खुलासा खुद सैफ अली खान ने किया है।
2 of 5
सैफ, करीना
- फोटो : Social Media
दरअसल सैफ जब करीना को डेट कर रहे थे। तब वो काफी डरे हुए थे। उनका कहना था कि वो इससे पहले कभी भी किसी वर्किंग लेडी (अभिनेत्री) के साथ डेट पर नहीं गए हैं। उन्हें नहीं पता कि वो उन्हें कैसे ट्रीट करेंगे। इस दौरान सैफ और करीना की लव स्टोरी में क्यूपिड का काम किया सैफ की एक दोस्त ने। सैफ की ये दोस्त कोई और नहीं बल्कि अभिनेत्री रानी मुखर्जी हैं।
3 of 5
Rani Mukherji and Saif Ali Khan
- फोटो : amar ujala, mumbai
जी हां! रानी मुखर्जी ही वो श्ख्स हैं जिन्होंने सैफ के डर को बांपते हुए उन्हें ऐसी राय दी कि उन्होंने करीना को डेट करने के बाद उनसे शादी भी कर ली। हाल ही में अभिनेता सैफ अली खान करीना कपूर के रेडियो शो 'वॉट वूमन वॉन्ट' में नजर आए थे। यहां सैफ ने ये राज खोला। करीना के सवालों का जवाब देते हुए सैफ ने कहा, 'मुझे याद है जब हम एक दूसरे को डेट कर रहे थे, तो रानी ने मुझे एक सलाह दी थी। क्योंकि इससे पहले मैं कभी इंडस्ट्री में किसी वर्किंग एक्ट्रेस के साथ रिश्ते में नहीं रहा था।'
4 of 5
Rani Mukerji
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
उसने कहा था, 'ऐसा समझो कि तुम एक आदमी के साथ रिश्ते में हो। असल में रानी के कहने का मतलब था कि अपने रिश्ते में महिला पुरुष के अंतर को मत समझो। ऐसे महसूस करो कि तुम्हारे घर में एक साथ दो सुपरहीरोज हैं और फिर घर में कोई तकलीफ नहीं होगी। और मुझे लगता है कि वह बिल्कुल सही थीं।'
5 of 5
सैफ, करीना
- फोटो : Social Media
गौरतलब है कि ये करीना के रेडियो शो का दूसरा सीजन है। करीना अपने रेडियो शो में महिलाएं क्या चाहती हैं इस बारे में बात करती हैं। शो में इससे पहले बी कई मेहमान नजर आ चुके हैं। जिनमें 'लव आज कल' फेम अभिनेता कार्तिक आर्यन और सारा अली खान भी शामिल हैं। इसके अलावा मलाइका अरोड़ा, करिश्मा कपूर, शर्मिला टैगोर भी इस शो में करीना के सवालों का सामना कर चुकी हैं।