सैफ अली खान ने हाल ही में एक पुरानी चोट के लिए ट्राइसेप सर्जरी करवाई है। इस बारे में बात करते हुए अभिनेता ने बताया कि उन्होंने लंबे समय तक इस चोट को नजरअंदाज किया था। उन्होंने कहा कि जब दर्द असहनीय हो गया तो उन्होंने आखिरकार सर्जिकल प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का फैसला किया। उन्होंने गलत सूचना फैलाने वालों की भी जमकर आलोचना की और सफाई देते हुए कहा कि न तो उनका घुटना और न ही उनकी पीठ में चोट लगी थी।
Oscar 2024: कब और कहां देख सकते हैं ऑस्कर के लाइव नॉमिनेशन? यहां जानें पूरी जानकारी, इन फिल्मों का रहेगा दबदबा
2 of 5
सैफ अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता ने बताया कि उनके ट्राइसेप में लंबे समय से रुक-रुक कर दर्द हो रहा था, लेकिन कुछ मौकों पर यह अधिक तेज हो जाता था। सैफ ने एक बातचीत में कहा, "कई बार इससे असहनीय दर्द होता था... मुझे वास्तव में नहीं पता था कि चोट कितनी गंभीर थी।"
3 of 5
सैफ अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता ने खुलासा किया कि जब वे 'देवरा' के लिए कुछ एक्शन सीक्वेंस कर रहे थे तो उनकी ट्राइसेप बुरी तरह चोटिल हो गई थी। कोराटाला शिवा के निर्देशन में बन रही इस तेलुगु फिल्म में एनटीआर जूनियर मुख्य भूमिका में हैं। अभिनेता ने बताया कि दर्द के बावजूद उन्होंने यह मानकर काम करना जारी रखा कि सब कुछ ठीक है। सैफ ने कहा, "तब मैं वर्कआउट कर रहा था और दर्द बढ़ गया और फिर ठीक भी हो गया।"
4 of 5
सैफ अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
सैफ ने साझा किया कि जब दर्द काफी ज्यादा बढ़ गया तब उन्होंने एमआरआई करवाया। अभिनेता ने कहा, “तब हमें पता चला कि ट्राइसेप का टेंडन बहुत बुरी तरह से फट गया था, जो रबर बैंड की तरह मुश्किल से अपनी जगह पर टिका था और किसी भी क्षण टूट सकता था।"
5 of 5
सैफ अली खान
- फोटो : social media
उन्होंने बताया कि सर्जिकल प्रक्रिया के दौरान मेडिकल स्टाफ से यह पता चला कि चोट कितनी गंभीर थी। सैफ ने कहा, “जब उन्होंने बांह खोला तो वहां काफी बड़ा कट था - उन्हें एहसास हुआ कि सर्जरी की बहुत सख्त जरूरत थी। उन्होंने इसे साफ किया, तरल पदार्थ निकाला, तंत्रिका को ठीक किया और साथ ही ट्राइसेप को बहुत ही शानदार ढंग से सिल दिया। मुझे कहना होगा कि डॉक्टर शानदार थे।"
Prabhas: प्रभास की चाची ने की लोगों से खास अपील, बोलीं- अभिनेता के स्वास्थ्य-शादी पर अफवाहें फैलाना बंद करें