फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Oscar Awards 2024 Nominations Know When and Where to Watch live streaming and Short listed films

Oscar 2024: कब और कहां देख सकते हैं ऑस्कर के लाइव नॉमिनेशन? यहां जानें पूरी जानकारी, इन फिल्मों का रहेगा दबदबा

Tue, 23 Jan 2024 05:58 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 23 Jan 2024 05:58 PM IST
सार

इस वर्ष अवॉर्ड के लिए 23 कैटेगरी में नॉमिनेशन का एलान किया जाएगा। तो आइए आपको बताते हैं कि आप कब और कहां ऑस्कर अवॉर्ड के लाइव नॉमिनेशन देख सकते हैं।

विज्ञापन
Oscar Awards 2024 Nominations Know When and Where to Watch live streaming and Short listed films
ऑस्कर 2024 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दर्शकों को हर साल दुनिया में फिल्म जगत के सबसे बड़े अवॉर्ड ऑस्कर्स का बेसब्री से इंतजार रहता है। एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने हाल ही में अवॉर्ड फंक्शन के 96वें संस्करण की घोषणा की है। द एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज और एबीसी ने घोषणा की कि 96वां ऑस्कर रविवार, 10 मार्च, 2024 को होगा। यह शो ओवेशन हॉलीवुड के डॉल्बी थिएटर में आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष अवॉर्ड के लिए 23 कैटेगरी में नॉमिनेशन का एलान किया जाएगा। तो आइए आपको बताते हैं कि आप कब और कहां ऑस्कर अवॉर्ड के लाइव नॉमिनेशन देख सकते हैं।
विज्ञापन



ऑस्कर  लाइव नॉमिनेशन कहां देखें?
शो को अकादमी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर लाइव-स्ट्रीम किया जाएगा। इसे ऑस्कर डॉट कॉम और ऑस्कर डॉट ओआरजी पर भी देखा जा सकता है। यानी की अकादमी की ऑफिशियल वेब साइट www.oscars.org/how-to-watch पर भी नॉमिनेशन देख सकते हैं। दर्शक आज शाम 7 बजे से ऑस्कर नॉमिनेशन की लाइव स्ट्रीम देख सकते हैं।
विज्ञापन


भारत को नहीं मिला कोई नॉमिनेशन
इस साल भारत की तरफ से ऑस्कर 2024 के लिए फिल्म ‘2018’ को भेजा गया था, लेकि यह फिल्म शॉर्ट लिस्ट टॉप 15 में अपनी जगह नहीं बना पाई। हालांकि.,आपको बता दें कि जिन 15 फिल्मों को चुना गया है, उनमें से भी सिर्फ 5 फिल्मों को ही ऑस्कर के लिए चुना जाएगा। नॉमिनेशन के लिए वोटिंग 11 जनवरी से शुरू हुई थी और 16 जनवरी को वोटिंग बंद कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड्स और गोल्डन ग्लोब्स के विजेताओं को देखकर  यह मान लेना उचित है कि अधिकांश नामांकन क्रिस्टोफर नोलन की ओपेनहाइमर और ग्रेटा गेरविग की बार्बी को मिलेंगे। मार्टिन स्कोर्सेसे की किलर्स ऑफ द फ्लावर मून और एम्मा स्टोन-स्टारर पुअर थिंग्स भी प्रतिष्ठित ट्रॉफी के दावेदार हैं।

इन 15 फिल्मों को किया गया था शॉर्टलिस्ट
1. अमेरिकात्सी, Amerikatsi (आर्मेनिया)
2. द मॉन्क एंड द गन, The Monk and the Gun (भूटान)
3. द प्रॉमिस्ड लैंड, The Promised Land (डेनमार्क)
4. फॉलेन लीव्स, Fallen Leaves (फिनलैंड)
5. द टेस्ट ऑफ थिंग्स, The Taste of Things (फ्रांस)
6. द टीचर्स लाउंज, The Teachers’ Lounge (जर्मनी)
7. गॉडलैंड, Godland (आइसलैंड)
8. आईओ कैपिटानो, Io Capitano (इटली)
9. परफेक्ट डेज, Perfect Days (जापान)
10. टोटेम, Totem (मेक्सिको)
11. द मदर ऑफ ऑल लाइज, The Mother of All Lies (मोरक्को)
12. सोसाइटी ऑफ द स्नो, Society of the Snow (स्पेन)
13. फोर डॉटर्स, Four Daughters (ट्यूनीशिया)
14. 20 डेज इन मारियुपोल, 20 Days in Mariupol (यूक्रेन)
16. द जोन ऑफ इंट्रेस्ट, The Zone of Interest (यूनाइटेड किंगडम)

Kangana Ranaut: 'ये मेरा सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है', फिल्म 'इमरजेंसी' के लिए बोलीं कंगना रणौत
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed