सारा अली खान ने अपनी पहली फिल्म केदारनाथ से दर्शकों के बीच अपनी जगह बना ली। अमृता सिंह और सैफ अली खान की लाडली बेटी सारा फिल्मों के साथ-साथ कार्तिक आर्यन के साथ अपने अफेयर को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। हाल में एक इंटरव्यू के दौरान सैफ ने सारा को एक नसीहत दे डाली।
2 of 5
सैफ, सारा और कार्तिक आर्यन
- फोटो : सोशल मीडिया
BeerBiceps यूट्यूब चैनल पर सैफ अली खान ने अपनी आने वाली फिल्म लाल कप्तान को लेकर बातचीत की। इस दौरान एक सवाल पर सैफ ने कहा कि उन्होंने अपनी बेटी सारा अली खान से कहा है कि स्टार बनने पर नहीं बल्कि अभिनय पर अपना ध्यान लगाए।
3 of 5
saif, sara and ibrahim
- फोटो : file photo
जब एंकर रणवीर ने सैफ से पूछा कि उन्होंने अपनी बेटी सारा को उनके करियर के लिए क्या नसीहत दी है? इस पर सैफ ने कहा, "मैं हमेशा उन्हें स्टार बनने पर नहीं बल्कि अभिनय पर ध्यान केन्द्रित करने और अपनी वास्तविकता को बनाए रखने की सलाह दी है।'
4 of 5
sara and saif
- फोटो : twitter
बीते दिनों सैफ अली खान ने सारा अली खान और कार्तिक आर्यन के रिश्ते पर भी बात की थी। सैफ ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में कहा- 'एक व्यक्ति के रूप में सारा बहुत अच्छी हैं। उन्हें पता है कि उन्हें क्या करना है और वह अक्सर अच्छे लोगों को पसंद करती हैं। इसलिए अगर सारा उसे (कार्तिक को) पसंद करती हैं तो वह जरूर एक एक अच्छा लड़का ही होगा।'
5 of 5
सैफ अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि सैफ अली खान की इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म लाल कप्तान के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म के तीन ट्रेलर अभी तक रिलीज हो चुके हैं, जिसे दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिल रहा है।
खत्म हुआ सारा अली खान और कार्तिक आर्यन का रिश्ता, इस वजह से हुआ ब्रेकअप!