फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रामायण: एक्शन अवतार में नजर आईं साई पल्लवी, राक्षसों का किया विनाश; फिल्म पर क्या बोले रणबीर कपूर?

Sat, 17 Oct 2026 12:25 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 17 Oct 2026 12:25 PM IST
सार

Ramayana: 'रामायण' के मेकर्स ने फिल्म का नया प्रोमो वीडियो शेयर किया है। इसमें सीता के रूप में साई पल्लवी ने सबका ध्यान खींचा है।

विज्ञापन
Sai Pallavis Sita in warrior mode in Ramayana promo video what Ranbir Kapoor say about film
साई पल्लवी - फोटो : अमर उजाला
अपकमिंग फिल्म 'रामायण' का पहला पार्ट इस दिवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म में रणबीर कपूर राम के रोल में, साई पल्लवी सीता के रोल में और यश रावण के रोल में नजर आने वाले हैं। रिलीज से पहले मेकर्स इसका प्रचार कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म की नई झलक सामने आई है। इसमें सीता के रूप में साई पल्लवी एक्शन मोड में नजर आई हैं।
Trending Videos
Sai Pallavis Sita in warrior mode in Ramayana promo video what Ranbir Kapoor say about film
साई पल्लवी - फोटो : यूट्यूब
एक्शन अवतार में नजर आईं साई पल्लवी
नए प्रोमो में जिस चीज ने फैंस का सबसे ज्यादा ध्यान खींचा है, वह सीता के रूप में साई पल्लवी हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि राम के रूप में रणबीर कपूर राक्षसों से तो लड़ते हैं। उनके साथ सीता भी राक्षसों से लड़ती हैं। यह वीडियो वनवास के दौरान का है। वीडियो में एक और जगह पर अभिनेत्री बच्चों के सामने शानदार तलवारबाजी करती हैं। बच्चे उन्हें देखकर खुश होते हैं। यह वीडियो तब का लग रहा है, जब वह महल में होती हैं।
Sai Pallavis Sita in warrior mode in Ramayana promo video what Ranbir Kapoor say about film
रामायण - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
प्रोमो में क्या है खास?
'रामायण' के नए प्रमोशनल वीडियो में रणबीर, राम के रूप में एक पहाड़ पर खड़े दिखाई देते हैं, जहां सूरज उग रहा है। प्रोमो में यश, रावण के रूप में भगवान शिव की एक विशाल प्रतिमा के सामने तांडव करते हुए भी नजर आते हैं। जटायु को भी पूरे रूप में दिखाया गया है।  इसमें कुणाल कपूर को इंद्र के रूप में दिखाया गया है। फुटेज के बाकी हिस्सों में राम और रावण को अपने रास्ते की सभी बाधाओं को हटाते हुए दिखाया गया है।

स्मिता पाटिल: दिवंगत पत्नी की जयंती पर भावुक हुए राज बब्बर, बताया किस तरह लोगों में आज भी जीवित हैं अभिनेत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
Sai Pallavis Sita in warrior mode in Ramayana promo video what Ranbir Kapoor say about film
रामायण - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
कितने तकनीशियन कर रहे काम?
झलक में निर्माता नमित मल्होत्रा, रणबीर और नितेश के साथ फिल्म की शूटिंग के बारे में बात करते हुए दिखाई देते हैं। इसमें नमित यह भी बताते हैं कि दुनिया भर से 10000 से ज्यादा तकनीशियन इस फिल्म पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
Sai Pallavis Sita in warrior mode in Ramayana promo video what Ranbir Kapoor say about film
फिल्म रामायण - फोटो : इंस्टाग्राम @worldoframayana
'रामायण' को लेकर क्या बोले रणबीर, नितेश और नमित?
'रामायण' का नया प्रमोशनल वीडियो रणबीर के इन शब्दों से शुरू होता है, 'रामायण। आइए इसे सबसे बेहतरीन तरीके से देखें।' नमित इसे समझाते हुए कहते हैं, 'रामायण एक बड़ा महाकाव्य है, भावनाएं और भव्यता है। इसमें हर किसी के लिए कुछ न कुछ है।' नितेश आगे कहते हैं, 'दुनिया भर के लोग इससे जुड़ सकेंगे। इसमें पिता-पुत्र की एक शानदार कहानी है। इसमें एक बहुत ही साहसी प्रेम कहानी भी है।'


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed