फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ajay Devgns team breaks silence on BMC demolition of his property says Not his residence

अजय देवगन: क्या अभिनेता के बंगले पर नहीं हुई कार्रवाई? टीम ने जारी किया बयान; जानें पूरा मामला

Sat, 17 Oct 2026 05:57 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 17 Oct 2026 05:57 PM IST
सार

Ajay Devgn: आज मीडिया में खबरें आईं कि अजय देवगन के बंगले पर बीएमसी ने कार्रवाई की है। इसके कुछ देर बाद अभिनेता के ऑफिस की तरफ से एक बयान जारी किया गया है। जानिए इसमें क्या खास है?
 

विज्ञापन
Ajay Devgns team breaks silence on BMC demolition of his property says Not his residence
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुंबई के जुहू में मौजूद एक प्रॉपर्टी पर बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) की तोड़फोड़ की कार्रवाई के बाद अजय देवगन की टीम ने एक बयान जारी किया है। इसमें साफ किया गया है कि यह जगह किराए पर दी गई है और यह अभिनेता का निजी आवास नहीं है।
विज्ञापन
Trending Videos

बयान में क्या कहा गया?
बयान में कहा गया है, 'हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि जिस प्रॉपर्टी की बात हो रही है, वह अजय देवगन का आवास नहीं है, बल्कि एक अलग प्रॉपर्टी है जिसे किराए पर दिया गया है। हमने अपनी एक प्रॉपर्टी के लिए बीएमसी से जरूरी अनुमतियां मांगी हैं।  हम बीएमसी के सभी नियमों, कानूनों और दिशानिर्देशों का पूरी तरह से पालन कर रहे हैं। बीएमसी की मांग के अनुसार जरूरी बदलाव और सुधार कर लिए गए हैं।'

यह स्पष्टीकरण 12 अक्तूबर को बीएमसी की तरफ से की गई कार्रवाई के बाद आया है। नगर निगम ने बंगले में कथित तौर पर किए जा रहे अनधिकृत निर्माण के कुछ हिस्सों को तोड़ दिया। बताया गया है कि काम रोकने के आदेश के बावजूद वहां अंदरूनी बदलाव किए जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

Ajay Devgns team breaks silence on BMC demolition of his property says Not his residence
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया
किरायेदारी के लिए मिली मंजूरी
7802 वर्ग फुट की यह प्रॉपर्टी 'कपोल को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी' (JVPD स्कीम, प्लॉट S-10, NS रोड नंबर 11) में स्थित है। इसे 'फ्लोरियन ह्यूरेल सैलून प्राइवेट लिमिटेड' को 5 साल के एक रजिस्टर्ड एग्रीमेंट के तहत किराए पर दिया गया था। इसके लिए 10.61 करोड़ रुपये का करार हुआ था। शुरुआती मासिक किराया 16 लाख रुपये तय किया गया था। हालांकि देवगन परिवार ने इस लीज के लिए हाउसिंग सोसाइटी से 'नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट' (NOC) ले लिया था, लेकिन सोसाइटी का कहना है कि उनकी मंजूरी केवल किरायेदारी के लिए थी, न कि ढांचे में बदलाव करने या इसे कमर्शियल इस्तेमाल में बदलने के लिए।

राजपाल यादव: पत्नी के जन्मदिन पर अभिनेता ने लुटाया प्यार, बताया परिवार का हीरा; कहा- हमेशा आभारी रहूंगा

विज्ञापन

पहले भी हुई कार्रवाई
इससे पहले, 10 सितंबर को बीएमसी के 'बिल्डिंग प्रपोजल डिपार्टमेंट' ने 'मुंबई नगर निगम अधिनियम, 1888' की धारा 354A के तहत एक नोटिस जारी किया था। इसमें 'सिपोरेक्स' ब्लॉक और पार्टीशन दीवारों से जुड़े अनधिकृत निर्माण कार्य को तुरंत रोकने का आदेश दिया गया था। आदेश का पालन न होने पर बाद में इसे तोड़ दिया गया।

Ajay Devgns team breaks silence on BMC demolition of his property says Not his residence
दृश्यम 3 फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला
अजय देवगन का वर्कफ्रंट
  • अजय देवगन की आखिरी फिल्म जो सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, वह 'दृश्यम: द कंक्लूजन' (दृश्यम 2) थी। 
  • अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी इस फिल्म में तब्बू, श्रिया सरन, प्रकाश राज और जयदीप अहलावत भी अहम भूमिकाओं में हैं। 
  • 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का सह-निर्माण पैनोरमा स्टूडियोज और स्टार स्टूडियो 18 ने किया था।
  • खबर लिखे जाने तक इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 338.69 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed