बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन अपनी फिल्मों के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते हैं। वे अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ अक्सर कपल गोल देते हुए नजर आते हैं। इसके साथ ही हमेसा अभिनेता को सबा का उत्साह बढ़ाते हुए भी देखा जाता है। एक बार फिर अभिनेता ने कुछ ऐसा ही किया। दरअसल, रविवार को सबा ने 'खो गए हम कहां' के ट्रेलर लॉन्च पर परफॉर्म किया, जिसमें उन्होंने गाना गाने के साथ डांस भी किया। अब उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिस पर ऋतिक रोशन ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।
Hrithik Roshan: 'खो गए कहां हम' के ट्रेलर लॉन्च से सबा आजाद का डांस वीडियो वायरल, ऋतिक ने तारीफ में कही यह बात
सबा आजाद के वायरल वीडियो को ऋतिक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम की स्टोरीज पर साझा किया। उन्होंने सबा के प्रदर्शन की तारीफ भी की। अपनी स्टोरी में उन्होंने यह बात भी कही कि सबा ने तबीयत खराब होने के बावजूद इतना अच्छा प्रदर्शन किया। कैप्शन में ऋतिक ने लिखा, 'बंद नाक के साथ छींक के बीच परफॉर्म किया, लेकिन फिर भी यह बहुत मजेदार है। यह गाना अच्छा है।' इसके साथ अभिनेता ने लाल दिल वाला इमोजी भी साझा किया।
Twinkle Khanna: ट्विंकल खन्ना ने बढ़ती उम्र पर साझा किए अपने विचार, अभिनेत्री को सता रहा था इस बात का डर
इवेंट से एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें 'खो गए हम कहां' के सितारे सिद्धांत चतुवेर्दी, अनन्या पांडे और आदर्श गौरव मंच पर सबा आजाद के साथ डांस करते नजर आए। वे सबा के गाने पर मस्ती में झूम रहे थे। इस दौरान सबा बोल्ड वेस्टर्न ड्रेस पहने नजर आईं। डार्क मेकअप और खुले बालों के साथ सबा ने अपना लुक पूरा किया था।
View this post on Instagram
'खो गए हम कहां' की बात करें तो फिल्म में अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुवेर्दी और आदर्श गौरव मुख्य भूमिका में हैं। यह एक ड्रामा फिल्म है, जिसमें तीन सबसे अच्छे दोस्त डिजिटल युग की दुनिया में रिश्तों, भावनाओं और लक्ष्यों को खोजते हैं। यह फिल्म अर्जुन वरैन सिंह के जरिए निर्देशित है, जिसकी कहानी उन्होंने जोया अख्तर और रीमा कागती के साथ मिलकर लिखी है।
Prem Chopra: प्रेम चोपड़ा ने बांधे रणबीर और बॉबी की तारीफों के पुल, नकारात्मक किरदार को लेकर साझा किया अनुभव
ऋतिक रोशन की बात करें तो वे अगली बार दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर के साथ 'फाइटर' में नजर आएंगे। फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज किया गया था और इसने प्रशंसकों को उत्साहित कर दिया है। 'फाइटर' में ऋतिक रोशन, अनिल कपूर, दीपिका पादुकोण के अलावा सहायक भूमिकाओं में करण सिंह ग्रोवर, अक्षय ओबेरॉय, संजीदा शेख, तलत अजीज और अन्य सहित एक शानदार स्टार कास्ट है। यह हवाई एक्शन फिल्म 25 जनवरी, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
Amitabh Bachchan: नाती अगस्त्य के डेब्यू के बाद किस बात के लिए निराश हैं बिग बी? पोस्ट साझा कर किया खुलासा