रूसी अभिनेत्री लेसन करीमोवा पिछले कई सालों से भारतीय फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा रहीं हैं। उन्होंने भारत में रहकर कई बड़े बजट की फिल्में, विज्ञापन, मॉडलिंग और टेलीविजन शोज में काम किया है। हाल ही में लेसन छोटे पर्दे के धारावाहिक शो ‘साथ निभाना साथिया 2’ में एक कैमियो रोल में नजर आईं थीं। मीडिया को दिए साक्षात्कार के दौरान लेसन करीमोवा ने खुलासा किया कि उन्हें मुंबई में घर ढूंढ़ने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अभिनेत्री ने बताया की रूसी होने की वजह से किराय पर घर मिलना काफी ज्यादा मुश्किल हो गया है।
Russian Actress: रूसी एक्ट्रेस लेसन करीमोवा के लिए मुश्किल हुआ मुंबई में घर मिलना, कहा- ‘रंग और देश से...’
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Wed, 09 Mar 2022 09:05 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन