फिल्म 'रुस्तम' की वर्दी नीलामी को लेकर उठे विवाद में नेवी के रिटायर्ड अफसरों ने अक्षय कुमार का समर्थन किया है। उनका कहना है कि एक्टर की इस पहल से कई घरों में खुशियां आएंगी और लोगों के बीच अहम संदेश पहुंचेगा। नेवी में कार्यरत अफसरों को मीडिया से बात करने की मनाही है। लिहाजा, 'हिन्दुस्तान टाइम्स' ने कुछ रिटायर्ड नेवी अफसरों से वर्दी नीलामी पर उठे विवाद पर बात की। वाइस एडमिरल (रिटायर्ड) हरिंदर सिंह ने कहा, 'जिस दिन एक जवान नेवी की खूबसूरत वर्दी पहनता है, वह देश के नागरिकों की सुरक्षा के प्रति मानसिक रूप से समर्पित हो जाता है। यूनिफॉर्म उसी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। अक्षय कुमार की पहल तारीफ योग्य है।'
2 of 5
Akshay Kumar
- फोटो : Instagram
कोमोडोर (रिटायर्ड) एसपीएस सोढ़ी ने कहा, 'फिल्म रुस्तम के कॉस्ट्यूम की नीलामी का अक्षय कुमार का फैसला हम सभी के लिए गर्व की बात है। यह एक कॉस्ट्यूम है, मगर इससे कई घरों में खुशियां आएंगी।' बता दें कि फिल्म की वर्दी नीलामी की पहल उस वक्त विवादों में आ गई थी जब नेवी के एक पूर्व अफसर ने ट्विंकल खन्ना को ऐसा करने पर मारने की धमकी दी थी।
नेवी से सेवानिवृत्त अधिकारी ने इस बात पर आपत्ति जताई थी कि फिल्म 'रुस्तम' में अक्षय कुमार ने जो पहना था वह 'कॉस्ट्यूम' था, 'यूनिफॉर्म' नहीं। हालांकि, ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर नीलामी के लिए जो पोस्ट डाला उसमें यूनिफॉर्म शब्द का इस्तेमाल किया गया।
नौसेना के पूर्व अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल संदीप अहलावत ने फेसबुक पर एक लंबा पोस्ट लिखकर फिल्म 'रुस्तम' में पहनी गई अक्षय कुमार की वर्दी की नीलामी का विरोध किया। यही नहीं उन्होंने अपने निशाने पर एक्टर की पत्नी ट्विंकल खन्ना को लिया। एक्स ऑफिसर का कहना है कि फिल्म में अक्षय कुमार ने जो पहना वह कॉस्ट्यूम था, वर्दी नहीं। उन्होंने कहा, 'अगर आपने यूनिफॉर्म कहकर इस कॉस्ट्यूम को बेचने की जरा सी भी कोशिश की तो आपको कोर्ट तक ले जाऊंगा। आप हमारे सम्मान को छूएंगी तो हम आपकी नाक तोड़ देंगे।'
वही, बॉलीवुड एक्ट्रेस, लेखिका और फिल्म निर्माता ट्विंकल खन्ना ने ऐलान किया है कि वह पूर्व नौसेना अधिकारी के खिलाफ कानूनी कदम उठाने वाली हैं। उन्होंने कहा कि वह ऐसी धमकियों का जवाब कानूनी तरीके से देंगी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'क्या एक समाज के नजरिए में, फिल्म में पहनी गई वर्दी को नीलाम करके चैरिटी करने की कोशिश करने वाली महिला को शारीरिक क्षति पहुंचाने की धमकी देना सही है? मैं इसका जवाब हिंसक धमकियां देकर नहीं दूंगी बल्कि कानूनी प्रक्रिया का पालन करूंगी'