फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी पर बड़ा खुलासा, टूट सकते हैं कई दिल

Tue, 30 Oct 2018 01:08 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 30 Oct 2018 01:08 PM IST
विज्ञापन
Rumours says Ranbir Kapoor and Alia Bhatt tie the knot in 2019 waiting for Rishi Kapoor recovery
Alia and Ranbir - फोटो : File Photo

सोनम कपूर और आनंद आहूजा के रिसेप्शन में रणबीर कपूर और आलिया ने एक साथ ऐसी एंट्री ली थी कि तब से दोनों के अफेयर की खबरों ने जोर पकड़ लिया। सोशल मीडिया पर इन दोनों के रिश्ते को लेकर बातें भी शुरू हो गई। यहां तक कि आलिया को रणबीर के परिवार के साथ समय बिताते हुए भी कई बार देखा गया। वहीं अब इन दोनों के रिश्ते से जुड़ी ऐसी खबर सामने आई है जिसे जानकर फैंस काफी खुश हो जाएंगे। सूत्रों की मानें तो आलिया और रणबीर अगले साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

Rumours says Ranbir Kapoor and Alia Bhatt tie the knot in 2019 waiting for Rishi Kapoor recovery
Ranbir and Alia - फोटो : File Photo

डेक्कन क्रॉनिकल की रिपोर्ट के मुताबिक आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपने रिश्ते को आगे लेकर जाना चाहते हैं। सूत्रों की मानें तो आलिया और रणबीर साल 2019 में शादी कर सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक रणबीर कपूर के परिवार से जुड़े करीबी रिश्तेदार की मानें तो 'आलिया का पूरे परिवार ने खुले दिल से स्वागत किया है। सिर्फ रणबीर ही आलिया को नहीं बल्कि उनके माता-पिता भी आलिया को बहुत पसंद करते हैं।'

Rumours says Ranbir Kapoor and Alia Bhatt tie the knot in 2019 waiting for Rishi Kapoor recovery
alia bhatt ranbir kapoor - फोटो : File Photo

इसके साथ ही कहा कि 'रणबीर के दिमाग में शादी की बात जरूर है। यह दोनों इस वक्त सिर्फ ऋषि कपूर की अच्छी सेहत का इंतजार कर रहे हैं ताकि शादी की तारीख के बारे में बात हो सके।' आपको बता दें, 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग के दौरान से ही इन दोनों के अफेयर की खबरें आने लगी थीं। इसके बाद दोनों का साथ में डिनर करना और एक साथ हाथ में हाथ डाले दिखाई दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rumours says Ranbir Kapoor and Alia Bhatt tie the knot in 2019 waiting for Rishi Kapoor recovery
alia ranbir friendship - फोटो : File Photo

इसके बाद आलिया का इंटरव्यू में रणबीर का नाम सुनकर शर्माना और हाल ही में 'कॉफी विद करण' के सीजन 6 में आकर रणबीर और अपने रिश्ते के सवाल पर इंकार न करना। इन सभी बातों ने इन दोनों के रिश्तों को धीरे धीरे पुख्ता कर दिया है। फिलहाल यह देखना दिलचस्प होगा कि यह दोनों अपने रिश्ते की सच्चाई कब तक स्वीकार करते हैं। गौरतलब है कि रणबीर और आलिया पहली बार 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म में नजर आएंगे। 

विज्ञापन
Rumours says Ranbir Kapoor and Alia Bhatt tie the knot in 2019 waiting for Rishi Kapoor recovery
ranbir alia - फोटो : File Photo

वहीं आलिया की हाल ही में रिलीज फिल्म 'राजी' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था तो वहीं रणबीर की 'संजू' फिल्म ने। आलिया भट्ट की फिल्म 'गली ब्वॉय' की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इस फिल्म में आलिया के साथ रणवीर सिंह लीड रोल में है। इस फिल्म को जोया अख्तर ने डायरेक्ट किया है। ऋषि कपूर की बात करें तो वह इस वक्त न्यूयॉर्क में अपना इलाज करवा रहे हैं। जहां पर उनके साथ नीतू कपूर मौजूद हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed