{"_id":"5c2dc29cbdec225697311afc","slug":"rumours-says-gauhar-khan-is-in-relationship-with-vikas-bahl","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या सही में विकास बहल को डेट कर रही हैं 'बिग बॉस' की विनर, लग चुका है यौन शोषण का आरोप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
क्या सही में विकास बहल को डेट कर रही हैं 'बिग बॉस' की विनर, लग चुका है यौन शोषण का आरोप
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Thu, 03 Jan 2019 01:48 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Gauhar Khan Vikas Bahl
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
क्वीन' जैसी फिल्म को डायरेक्ट कर चुके विकास बहल पर उन्हीं के प्रोडक्शन हाउस में काम करने वाली लड़की ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इस खबर ने सोशल मीडिया पर खूब बवाल मचाया था। इस बीच विकास बहल एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। कहा जा रहा है विकास बहल इन दिनों गौहर खान को डेट कर रहे हैं। यहां तक कि दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट भी किया गया।
2 of 5
Vikas Bahl
- फोटो : File Photo
जहां एक ओर मीडिया में गौहर और विकास की बढ़ती नजदीकियां खूब लाइम लाइट बटोर रही हैं वहीं उनके करीबी दोस्तों ने इसे मात्र अफवाह बताया। स्पॉटब्वॉय की रिपोर्ट के मुताबिक गौहर और विकास की मुलाकात एक कॉमन दोस्त के जरिए हुई थी। यहां तक कि गौहर ने विकास का हर मुसीबत में साथ भी दिया।
3 of 5
gauhar khan
- फोटो : File Photo
कहा जाता है कि अक्सर गौहर खान कई बार विकास बहल के ऑफिस और घर पर भी स्पॉट हुईं। ऐसे में दोनों के अफेयर की खबरों ने जोर पकड़ा। इन दोनों के अफेयर की खबरें आते ही गौहर खान के करीबी दोस्त सामने आ गए हैं। गौहर के दोस्तों ने इन खबरों को मात्र अफवाह बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Gauhar Khan Vikas Bahl
- फोटो : twitter
गौहर के एक करीबी दोस्त ने कहा - 'गौहर यह जानती हैं कि क्यों एक आदमी और औरत दोस्त नहीं हो सकते? विकास और गौहर सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। वह दोनों अक्सर मिलते हैं पर इसका मतलब यह कहां से है कि वह कपल हैं?' एक और दोस्त ने कहा - 'विकास बहल के साथ गौहर खान का रिश्ता काफी अच्छा है। वह डेट नहीं कर रहे हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
gauhar khan
- फोटो : File Photo
आपको बता दें, गौहर खान हाल ही में बतौर मेहमान 'बिग बॉस सीजन 12' में नजर आई थीं। विकास बहल पर महिला ने MeToo कैंपेन के जरिए उनपर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इतना ही नहीं एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी विकास बहल पर गंभीर आरोप लगाए। यहां तक कि उनके साथ काम करने मना कर दिया था। विकास बहल की 'सुपर 30' फिल्म जल्द रिलीज होने वाली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।