अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अगर फिल्म की शूटिंग में व्यस्त होते तो क्या उनकी जान बच सकती थी? ये सवाल हिंदी सिनेमा के जाने-माने पटकथा लेखक और निर्देशक रूमी जाफरी के इस खुलासे के बाद उठा है जिसमें उन्होंने कहा है कि वह सुशांत और रिया चक्रवर्ती को लेकर एक फिल्म बनाने वाले थे। मुंबई में अब एक नैरेटिव ये तैयार किया जा रहा है कि सुशांत के पास काम की कमी नहीं थी और वह खुद ही तमाम निर्माताओं से नहीं मिल रहे थे। जबकि सुशांत को करीब से जानने वाले बताते हैं कि उनके अवसाद की वजह उनके हाथ से तमाम बड़ी फिल्मों का निकल जाना ही रहा है।
2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
मुंबई के पत्रकारों को यह समझाने की कोशिश की जा रही है कि सुशांत काम की कमी की वजह से नहीं मरे। जोर इस बात पर है कि उनकी निजी जिंदगी में चल रहे तनाव की वजह से ही ये सब हुआ। रूमी के हिसाब से वह इस फिल्म की शूटिंग मुंबई से शुरू करके लंदन होते हुए पंजाब में खत्म करने वाले थे। यह एक डांस आधारित रोमांटिक कॉमेडी फिल्म थी जिसमें सुशांत के साथ उनकी करीबी दोस्त रिया चक्रवर्ती मुख्य भूमिका में नजर आने वाले थीं।
3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, रूमी जाफरी
- फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या जैसे कदम उठाने के बाद उनसे जुड़े कई लोग तरह तरह की बातों के खुलासे कर रहे हैं। रूमी ने बताया कि सुशांत के इस इंडस्ट्री में ज्यादा दोस्त नहीं थे लेकिन वह अपने काम को लेकर बेहद पेशेवर थे। वह कहते हैं, 'उन्हें इस फिल्म की पटकथा पढ़ने के लिए मिल गई थी लेकिन फिर भी वह मेरे साथ बैठकर इस पर चर्चाएं करना चाहते थे। जैसे-जैसे लॉकडाउन बढ़ता गया वैसे-वैसे हम लोगों की दूरियां भी बढ़ती गईं।'
4 of 5
Chhichhore
- फोटो : Social Media
रूमी भी ये बात मानते हैं कि नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'छिछोरे' के बाद सुशांत के साथ कई निर्माता व निर्देशक काम करने के लिए तैयार थे। लेकिन, ये कौन निर्माता निर्देशक थे, इसके बारे में कोई बताने को तैयार नहीं है। शिवसेना नेता संजय निरूपम ने इस बात की तरह इशारा किया है कि सुशांत के हाथ से पिछले छह महीने में सारी बड़ी फिल्में निकल गईं।
5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
ज्ञात है कि बीते रविवार के दिन सुशांत सिंह राजपूत ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। रूमी का कहना है कि वह अब इस फिल्म को नहीं बनाएंगे क्योंकि उन्होंने यह कहानी सुशांत को ही ध्यान रखकर लिखी हुई थी।