फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RRR Twitter Review: एस एस राजामौली की 'आरआरआर' से फैंस हुए इंप्रेस, बोले- ये फिल्म तोड़ेगी बाहुबली 2 का रिकॉर्ड

Fri, 25 Mar 2022 11:56 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Fri, 25 Mar 2022 11:56 AM IST
विज्ञापन
RRR Twitter Review Fans were impressed SS Rajamouli film said this film will break the record of Bahubali 2
फिल्म-आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया

निर्देशक एस एस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' का फैंस को लंबे समय से इंतजार था और आखिरकार आज 25 मार्च यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर और रामचरण मुख्य किरदार में हैं तो वहीं बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन भी फिल्म में कैमियो रोल में दिखाई दे रहे हैं।  बाहुबली 2 के बाद राजामौली एक बार फिर से दर्शकों के लिए 'आरआरआर' लेकर हाजिर हैं और फैंस को उनकी ये फिल्म भी खूब पसंद आ रही है। ट्विटर पर फैंस उनकी फिल्म का शानदार रिव्यू दे रहे हैं और प्रशंसकों का कहना है कि 'आरआरआर' बाहुबली 2 के रिकॉर्ड भी तोड़ देगी।

RRR Twitter Review Fans were impressed SS Rajamouli film said this film will break the record of Bahubali 2
फिल्म आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया

फैंस दे रहे शानदार रिव्यू-
फिल्म 'आरआरआर' में साउथ के दो सुपरस्टार की जोड़ी एक साथ दिखाई दे रही है और निर्देशक एसएस राजामौली जो हमेशा से ही क्लासिक फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म साल 2022 की एक बड़ी सुपरहिट साबित हो सकती है। फिलहाल सोशल मीडिया पर 'आरआरआर' ट्रेंड कर रही है और दर्शक एक बार फिर से राजामौली के काम से काफी इंप्रेस होते दिखाई दे रहे हैं।

RRR Twitter Review Fans were impressed SS Rajamouli film said this film will break the record of Bahubali 2
आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया

फैंस ने 'आरआरआर' को बताया राजामौली का मास्टरपीस-
एक यूजर ने फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा, मैंने फिल्म 'आरआरआर' का हिंदी प्रीमियर देखा, ओह माय गॉड...आप सभी को इस पैमाने पर देखने के लिए तैयार नहीं था, राजामौली ने इस मास्टर पीस को जिस तरह से बनाया है वह बाहुबली से दस गुना ज्यादा बेहतर मास्टरपीस है। RRR मूवी बेलडन। इसी के साथ फैंस फिल्म को 5 स्टार रेटिंग भी दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
RRR Twitter Review Fans were impressed SS Rajamouli film said this film will break the record of Bahubali 2
RRR - फोटो : सोशल मीडिया

बाहुबली 2 के रिकॉर्ड तोड़ेगी 'आरआरआर-'
एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत है। इस फिल्म में क्रांतिकारी अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम पर बनाई गई है, जिन्होंने ब्रिटिश हुकुमत और हैदराबाद के निजाम के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। इस फिल्म को देखे के बाद तो कुछ फैंस का यह भी मानना है कि ये फिल्म बाहुबली 2 के रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

विज्ञापन
RRR Twitter Review Fans were impressed SS Rajamouli film said this film will break the record of Bahubali 2
RRR movie - फोटो : insta-rrrmovie
क्या कश्मीर फाइल्स का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी RRR-
सोशल मीडिया पर लोगों ने फिल्म RRR  की तारीफों के पुल बांध दिए हैं, लेकिन इससे पहले 'द कश्मीर फाइल्स' सिनेमाघरों पर छाई हुई है और दो सौ करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। ऐसे में राजामौली के सामने यह भी एक बड़ी चुनौती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed