फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RRR Box Office Prediction: क्या बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ेगी 'आरआरआर', या फिर 'द कश्मीर फाइल्स' के सामने टेकेगी घुटने

Fri, 25 Mar 2022 12:54 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Fri, 25 Mar 2022 12:54 PM IST
विज्ञापन
RRR Box Office Prediction: s s rajamouli junior NTR Ram charan alia bhatt ajay devgn
फिल्म आरआरआर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बीते दिनों रिलीज हुई फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को कड़ी टक्कर देने के लिए इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में एस एस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म 'आरआरआर' रिलीज हो गई है। जूनियर एनटीआर और राम चरण जैसी कास्ट के साथ रिलीज हो रही इस फिल्म को अबतक की सबसे बड़ी रिलीज माना जा रहा है। फिल्म की घोषणा के बाद से ही इसके बारे में बहुत कुछ कहा और सुना गया है। इसलिए इस फिल्म को लेकर लोग बड़े उत्साहित नजर आ रहे हैं। अब देखना ये होगा कि 'बच्चन पांडे' की तरह 'द कश्मीर फाइल्स' 'आरआरआर' को भी ध्वस्त कर पाएगी या फिर विवेक अग्निहोत्री पर एस एस राजामौली की फैन फॉलोइंग भारी पड़ेगी। 

RRR Box Office Prediction: s s rajamouli junior NTR Ram charan alia bhatt ajay devgn
फिल्म-आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया

 बॉक्स ऑफिस पर कैसा हो सकता है पहला दिन?
आरआरआर को मिले बज के बाद हर किसी की निगाहें इस फिल्म के ओपनिंग डे कलेक्शन पर टिकी हुईं हैं। उम्मीद की जा रही है कि फिल्म का हिंदी वर्जन अपने पहले दिन 15 करोड़ रुपये की कमाई कर लेगा। यदि 'द कश्मीर फाइल्स' का क्रेज 'आरआरआर' पर भारी पड़ा और फिल्म ओपनिंग डे पर अनुमानित आंकड़ों से कम का कलेक्शन करती है, तो यह एस एस राजामौली के लिए खतरे की घंटी साबित हो सकती है। 

RRR Box Office Prediction: s s rajamouli junior NTR Ram charan alia bhatt ajay devgn
आरआरआर पोस्टर - फोटो : अमर उजाला मुंबई

धांसू कमाई की उम्मीद
एसएस राजामौसी के निर्देशन में ही बनी फिल्म 'बाहुबली 2' ने अब तक भारतीय सिनेमा को सबसे बड़ी ओपनिंग दी थी। इस फिल्म ने छह साल पहले ऐसा बेंचमार्क स्थापित किया था, जो अभी तक कोई तोड़ नहीं पाया है। लेकिन 'आरआरआर' जैसी बड़ी स्टारडम वाली फिल्म से यह अपेक्षा की जा रही है कि वह एक नया ओपनिंग रिकॉर्ड स्थापित करेगी। ट्रेड एनालिस्ट का कहना है कि यह फिल्म पूरे भारत में पहले दिन लगभग 150 करोड़ रुपये की कमाई का नया आयाम कायाम करेगी ।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
RRR Box Office Prediction: s s rajamouli junior NTR Ram charan alia bhatt ajay devgn
आरआरआर - फोटो : insta-rrrmovie
इतनी स्क्रींस पर होगी रिलीज
यह फिल्म पूरे भारत में 5000 स्क्रींस पर रिलीज की जा रही है। आइए जानते हैं कि साउथ की बड़ी फिल्में और 'द कश्मीर फाइल्स' कितनी स्क्रींस पर रिलीज हुईं थीं। 
फिल्म का नाम  इतनी स्क्रीन पर हुई रिलीज
बाहुबली 2 9000
पुष्पा 4000
द कश्मीर फाइल्स  तकरीबन 3250
आरआरआर 5000
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed