फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Kashmir Files: विवेक अग्निहोत्री ने भोपालियों को कहा होमो सेक्शुअल, मुख्यमंत्री ने निर्देशक को बताया एमपी का बेटा

Fri, 25 Mar 2022 12:36 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 25 Mar 2022 12:36 PM IST
विज्ञापन
The Kashmir Files Vivek Agnihotri Controversial Statement,  Said Bhopali Means Homosexual Means Nawabi Hobbyist
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

कश्मीरी पंडितों के नरसंहार पर बनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' के रिलीज होने के बाद से ही निर्देशक विवेक अग्निहोत्री चर्चाओं का विषय बने हुए हैं। कभी सोशल मीडिया पर मिल रहीं धमकियों की वजह से, तो कभी विवादित बयानों की वजह से फिल्म डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री सुर्खियां बटोर रहे हैं। हालांकि आज खबरों में आने का कारण 'द कश्मीर फाइल्स' नहीं है। दरसअल एक साक्षात्कार के दौरान निर्देशक ने भोपाल को लेकर विवादास्पद बयान दिया है। विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि 'भोपाली' शब्द का मतलब होमो सेक्शुअल होता है।

The Kashmir Files Vivek Agnihotri Controversial Statement,  Said Bhopali Means Homosexual Means Nawabi Hobbyist
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

अकेले में समझाऊंगा, भोपाली कौन होता है - विवेक
ऑप इंडिया वेबसाइट को दिए साक्षात्कार में विवेक रंजन अग्निहोत्री कहते हैं, 'मैं भले ही भोपाल में पला बढ़ा हूं, लेकिन मैं भोपाली नहीं हूं। उनका अंदाज अलग होता है, मैं कभी अकेले में समझाऊंगा। आप समझना चाहें तो यह सवाल किसी भी भोपाली से पूछ सकते हैं। अगर आप किसी को भोपाली कहते हैं तो उसका सिंपल सा मतलब होता है कि वह होमो सेक्शुअल है। यानी नवाबी शौक वाला।'

The Kashmir Files Vivek Agnihotri Controversial Statement,  Said Bhopali Means Homosexual Means Nawabi Hobbyist
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

विवेक अग्निहोत्री के विवादित बयान के बाद से ही भोपाल में बवाल मचा हुआ है। इसी बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विवेक अग्निहोत्री की सराहना करते हुए ट्वीट किया है। मुख्यमंत्री कहते हैं, विवेक रंजन अग्निहोत्री मध्यप्रदेश के बेटे हैं। विवेक जी को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने हमारे कश्मीरी भाई-बहनों का दर्द दुनिया के सामने लाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
The Kashmir Files Vivek Agnihotri Controversial Statement,  Said Bhopali Means Homosexual Means Nawabi Hobbyist
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा 'मैं भोपाली हूं लेकिन होमो सेक्शुअल नहीं'
विवेक अग्निहोत्री का विवादित बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर 'मैं भोपाली हूं लेकिन होमाे सेक्शुअल नहीं' ट्रेंड करने लगा है। भोपाल में रहने वाले लोग विवेक अग्निहोत्री को ट्रोल कर रहे हैं और उनके बयान को अपमानजनक बता रहे हैं। 






 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed