फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ronnie screwvala's RSVP to produce thriller series panthers that will be directed by Rensil D'Silva

Panthers: अब होगा राजीव गांधी के जहाज के अपहरण की साजिश का खुलासा, रॉ एजेंटों की दिलचस्प कहानियां

Fri, 30 Jul 2021 12:32 PM IST
विजयाश्री गौर अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 30 Jul 2021 12:32 PM IST
सार

  • 'पैंथर्स' वेब सीरीज का निर्माण करने जा रहे हैं रॉनी स्क्रूवाला
  • सीरीज का निर्देशन करेंगे रेंसिल डिसिल्वा
  • हर एपिसोड में दिखाई जाएगी अलग जासूस की कहानी

विज्ञापन
Ronnie screwvala's RSVP to produce thriller series panthers that will be directed by Rensil D'Silva
रॉनी स्क्रूवाला - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

अपनी करीब एक दर्जन निर्माणाधीन फिल्मों के साथ ही चर्चित फिल्म निर्माता रॉनी स्क्रूवाला अब डिजिटल मनोरंजन जगत की पहली वेब सीरीज बनाने जा रहे हैं। देशभक्ति और जासूसी फिल्मों की कहानियों को लगातार पढ़ते रहे रॉनी की अपनी कंपनी आरएसवीपी के लिए ये पहली सीरीज भी जासूसी रोमांचक कहानियों पर  आधारित होगी। सीरीज का नाम रखा गया है, ‘पैंथर्स’ और जानकारी के मुताबिक इसमें भारत चीन युद्ध के बाद भारत पाकिस्तान के बीच हुए दूसरे युद्ध के बीच भारतीय खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) के अफसरों के कारनामे दिखाए जाएंगे।

विज्ञापन



सीरीज का निर्देशन रेंसिल डिसिल्वा को सौंपा गया है जिनकी हालिया फिल्म ‘डायल 100’ सीधे ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। रेंसिल ने बतौर निर्देशक इसके पहले टीवी सीरीज ‘24’ के दोनों सीजन निर्देशित किए हैं। फिल्मों में उनकी बोहनी साल 2009 में फिल्म ‘कुर्बान’ से हुई और उसके पांच साल बाद साल 2014 में उनकी निर्देशित दूसरी फिल्म ‘उंगली’ रिलीज हुई थी। रेंसिल इसके पहले राकेश ओमप्रकाश मेहार की फिल्म ‘अक्स’ और ‘रंग दे बसंती’ से बतौर राइटर जुड़े रहे हैं।

विज्ञापन

Ronnie screwvala's RSVP to produce thriller series panthers that will be directed by Rensil D'Silva
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

जानकारी के मुताबिक वेब सीरीज ‘पैंथर्स’ का हर एपिसोड करीब 45 मिनट का होगा और इसके हर एपिसोड में एक अलग जासूस की कहानी दिखाई जाएगी। सीरीज का पहला एपिसोड उस घटना से शुरू होगा जिसमें राजीव गांधी के विमान का अपहरण करने की सीमा पार साजिश रची गई थी और रॉ के एजेंटों ने इसका समय रहते खुलासा करने में कामयाबी पाई थी। वेब सीरीज 'पैंथर्स' के लिए रॉनी स्क्रूवाला ने अपने पुराने साथी प्रेमनाथ राजगोपालन के साथ टीम बनाई है। दोनों इससे पहले ‘ए थर्सडे’ और ‘ध्यानचंद’ जैसी फिल्मों पर भी काम शुरू कर चुके हैं। आरएसवीपी की इन फिल्मों के अलावा ‘सितारा’, 'रश्मि रॉकेट', 'सैम मानेकशॉ', 'तेजस', 'पिप्पा', ‘डिस्पैच’, ‘कैप्टन इंडिया’, ‘ककुड़ा’ और ‘मिशन मजनू’ जैसी फिल्में पहले से निर्माणाधीन है। अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ बन रही फिल्म ‘मिशन मजनू’ भी रॉ के एक एजेंट पर ही बन रही है।

Ronnie screwvala's RSVP to produce thriller series panthers that will be directed by Rensil D'Silva
रेंसिल डिसिल्वा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वेब सीरीज 'पैंथर्स' के निर्देशक रेंसिल डिसिल्वा कहते हैं, "इन दिनों देश सच्ची कहानियों को गले लगा रहा है जैसे पहले कभी नहीं था। ‘पैंथर्स’ में उल्लिखित सभी गुप्त ऑपरेशन वास्तविक जीवन में हुए हैं। यह श्रंखला रॉ एजेंसी के साहसिक कारनामों को एक ट्रिब्यूट है।" इस सीरीज की शूटिंग अगले साल शुरू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed