रोहिणी अय्यर अपने करियर में एक से बढ़कर एक मुकाम हासिल कर रही हैं। हाल में ही उन्हें 'वी द वुमन' में हर (H.E.R) नाम के अवॉर्ड से नवाजा गया। इसके पहले ये अवार्ड सदाबहार अदाकारा वहीदा रहमान, स्पोर्ट्स पर्सनालिटी गीता फोगाट और मिताली राज, इंडिया की मिसाइल वुमन टेस्सी थॉमस और इंडियन आर्मी की वुमन सोल्जर्स को दिया जा चुका है। इस इवेंट में रोहिणी एक पैनल डिस्कशन का हिस्सा भी बनीं जिसमें उनके साथ एक्ट्रेस राधिका आप्टे, फिल्ममेकर अश्विनी अय्यर तिवारी और बिजनेस वुमन मोनिका शेरगिल भी नजर आईं।
2 of 3
Rohini Iyer
- फोटो : Instagram
रोहिणी अय्यर ने बॉलीवुड में सुपरस्टार्स के करियर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पिछले एक दशक में, उन्हें 15 प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है जिसमें बॉलीवुड फिल्म जर्नलिस्ट्स पावर ब्रांड अवार्ड्स फॉर एक्सीलेंस इन रेपुटेशन मैनेजमेंट, इंडिया टुडे के 50 सबसे प्रभावशाली अंडर 50, एक्सिलेंस इन ग्लोबल रेपुटेशन मैनेजमेंट इन ब्रैंड विजन समिट 2019, पीक लाइफ वुमन इंस्पायर अवार्ड्स, एक्सीलेंस इन ग्लोबल रेपुटेशन मैनेजमेंट न्यूज एक्स वुमेन ऑफ स्टील समिट, देवी अवार्ड्स फॉर पॉवरिंग इंडियाज टॉप सेलिब्रिटी, लोकमत कॉरपोरेट एक्सीलेंस अवार्ड, स्टारडस्ट अचीवर अवार्ड्स में मीडिया में सबसे प्रभावशाली उद्यमी का अवार्ड, वर्ल्ड इकोनॉमी फोरम में वुमन ऑफ द डिकेड इन सेलिब्रिटी मिडिया, ब्रांड विजन समिट में एक्स्ट्राऑर्डिनेयर होने के लिए - मोस्ट पावरफुल अचीवर जैसे अवार्ड्स शामिल हैं।
3 of 3
Rohini Iyer
- फोटो : Instagram
रोहिणी को वर्व, वोग, एचटी, ग्राजिया, कॉस्मोपॉलिटन और L’Officiel जैसे मैगजीन्स में भारत की टॉप 25 पावरफुल महिलाओं की लिस्ट में शामिल किया जा चुका है।
भूमि पेडनेकर ने शुरू की इस ऐतिहासिक फिल्म की तैयारी, 'पति, पत्नी और वो' के संवाद पर तोड़ी चुप्पी