साल 2019 की सबसे बड़ी हिट हिंदी फिल्म रिलीज करने वाले प्रोडक्शन हाउस यशराज फिल्म्स की नजरें अभी से अगले साल पर टिक गई हैं। अगले साल भी हिंदी सिनेमा की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म बनाने की तैयारी जिस स्तर पर यशराज फिल्म्स में चल रही है, उससे यही आभास मिलता है कि यशराज फिल्म्स भव्यता के मामले में इस बार मुगले आजम का भी रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी में है।
ये सारी मेहनत हो रही है वाईआरएफ की अगली फिल्म पृथ्वीराज के लिए और इसके लिए देश के अलग अलग ठिकानों पर 35 सेट बनाए जा रहे हैं। यशराज फिल्म्स के सूत्रों के मुताबिक फिल्म पृथ्वीराज के लिए जितने बड़े सेट्स की जरूरत है, उतनी जगह मुंबई में नहीं है।
3 of 5
Manushi Chhillar
- फोटो : amar ujala, mumbai
यशराज फिल्म्स का अपना बहुत बड़ा स्टूडियो भी यहां अंधेरी में स्थित है लेकिन खुद यशराज का स्टूडियो इस फिल्म की भव्यता के आगे छोटा पड़ गया है। सूत्र बताते हैं कि अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर की इस ऐतिहासिक फिल्म की शूटिंग 35 अलग-अलग सेटों पर होगी औऱ ये सेट मुंबई के बाहर महाराष्ट्र और राजस्थान के अलग अलग ठिकानों पर बनाए जा रहे हैं।
4 of 5
Manushi Chhillar
- फोटो : amar ujala, mumbai
यशराज फिल्म्स ने इन सेट्स के लिए तो एक लंबी चौड़ी फौज शोधकर्ताओं की बनाई ही है, फिल्म में राजसी भव्यता दिखाने के लिए भी कारीगरों ने दिन रात मेहनत शुरू कर दी है। फिल्म में लड़ाई के दृश्यों के लिए अभी से जानवरों को प्रशिक्षित किया जा रहा है और इसमें कोई कोर कसर न बाकी रह जाए, इसके लिए निर्माता आदित्य चोपड़ा खुद हर पहलू की निजी तौर पर निगरानी कर रहे हैं। फिल्म में पृथ्वीराज का किरदार अक्षय कुमार निभाने जा रहे हैं, वहीं इस फिल्म से अपना फिल्मी करियर शुरू कर रहीं पूर्व विश्व सुंदरी मानुषी छिल्लर ने संयोगिता के किरदार के लिए पिछले नौ महीने लगातार यशराज फिल्म्स में ट्रेनिंग हासिल की है।
5 of 5
Yashraj Studio
- फोटो : file photo
फिल्म पृथ्वीराज के निर्देशक चंद्र प्रकाश द्विवेदी हैं जिनकी पिछली दोनों फिल्में जेड प्लस और मोहल्ला अस्सी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही हैं। यशराज फिल्म्स ने इसके बावजूद उन पर भरोसा जताने की वजह तीन दशक पहले दूरदर्शन पर प्रसारित हुए उनके सीरियल चाणक्य और 16 साल पहले रिलीज हुई फिल्म पिंजर को बताया है।
आश्रिता शेट्टी संग क्रिकेटर मनीष पांडे ने लिए सात फेरे, सबसे पहले यहां देखें शादी की तस्वीरें