Karan Johar: करण जौहर के नाम एक और उपलब्धि, ब्रिटिश संसद में इस वजह से किया गया सम्मानित
करण जौहर का यूनाइटेड किंगडम के साथ विशेष संबंध रहा है। उन्होंने इस देश में कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, और ऐ दिल है मुश्किल जैसी फिल्मों की शूटिंग की है।
विस्तार
भारत के मशहूर फिल्मकार करण जौहर को आज (20 जून) ब्रिटिश संसद में ग्लोबल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में उनके अमूल्य योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इसी वर्ष करण ने भारतीय सिनेमा में बतौर निर्देशक अपने 25 वर्ष पूरे किए हैं। इस निजी कार्यक्रम की मेजबानी लीसेस्टर की बैरोनेस वर्मा ने की। इसमें लॉर्ड देसाई, बैरोनेस उद्दीन और रिटायर्ड माननीय तनमनजीत सिंह देसी जैसे सांसदों के साथ-साथ ब्रिटिश एशियाई ट्रेलब्लेजर, इंफ्लुएंसर और कम्युनिटी लीडर भी शामिल थे।
बता दें कि करण का यूनाइटेड किंगडम के साथ विशेष संबंध रहा है। उन्होंने इस देश में कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, और ऐ दिल है मुश्किल जैसी फिल्मों की शूटिंग की है। साल 2012 में लोगों को देश की यात्रा के लिए आकर्षित और आमंत्रित करने के लिए उन्हें विजिट ब्रिटेन के गुडविल एम्बेसडर के रूप में भी नियुक्त किया जा चुका है।
Celebs: इन बड़े स्टार्स ने ठुकराया शराब का विज्ञापन, ब्रांड के करोड़ों रुपयों के ऑफर को मारी लात
करण के निर्देशन में बनी फिल्म कभी खुशी कभी गम और माई नेम इज खान यूके बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्में हैं, जिन्होंने कई रिकॉर्ड स्थापित किए हैं। गौरतलब है कि लंबे समय के बाद करण जल्द ही बतौर निर्देशक वापसी करने जा रहे हैं। उनके निर्देशन में बनने वाली फिल्म का नाम 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' है। हाल ही में इसका टीजर रिलीज किया गया है, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। यह फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
Raghav Juyal: गुनीत मोंगा के साथ दो फिल्मों में काम करेंगे राघव जुयाल, खुशी जाहिर करते हुए एक्टर ने कही यह बात