प्यार वो अनमोल खजाना है जिसे हर कोई पाना चाहता है। प्यार के बिना जीवन बिताना कठिन हो जाता है। प्यार, ना जात पात देखता और न ही इसके लिए अमीरी गरीबी मायने रखती है। प्यार का रिश्ता काफी पवित्र रिश्ता होता है। जिसे बनाए रखने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। एक चोटी सी चूक इस पवित्र रिश्ते में दरार लाने का काम कर सकती है। दुनियाभर काफी ऐसे लोग हैं, जो अपने प्यार को पाने के लिए किसी भी हद से गुजर गए। फिल्मी दुनिया में कईं ऐसे सितारे हैं जिन्होंने अपने प्यार को पाने के लिए खूब पापड़ बेले। रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा को भी अपने प्यार को शादी तक पाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी। उन्होंने काफी लंबे वक्त तक अपने प्यार को दुनिया की नजरों से छिपाए रखा।
Love Story: नौ साल बड़े रितेश के प्यार में डूब गई थीं जेनेलिया, 10 साल बाद रचाई शादी, ऐसे शुरू हुई लव स्टोरी
आज जहां हर दूसरा कपल ब्रेकअप या तलाक की बात कर रहा है, वहां रितेश और जेनेलिया एक दूसरे के सिवा किसी के बारे में सोचते भी नहीं। दोनों एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं। मीडिया जगत में उनके झगड़े या अफेयर्स संबंधित खबरें देखने को नहीं मिलती हैं। इन दोनों सितारों को हंसी खुशी रहते देखा जा सकता है। दोनों की लव स्टोरी कैसे शुरू हुई, उनकी पहली मुलाकात कहां हुई जैसी कई बातें उनके फैंस जानना चाहते हैं। अगर आप भी इस क्यूट कपल के फैन हैं तो चलिए आज हम आपको उनकी लव स्टोरी के बारे में बताते हैं।
जेनेलिया ने रितेश को दिखाया था एटीट्यूड
रितेश और जेनेलिया की पहली मुलाकात की बात करें तो दोनों साल 2002 में फिल्म तुझे मेरी कसम की शूटिंग के लिए मिले थे। उनकी पहली मुलाकात हैदराबाद के एयरपोर्ट पर हुई थी। रितेश को पहले ही बता दिया गया था कि जेनेलिया उनकी इंतजार कर रही हैं। लेकिन जब एयरपोर्ट पर गए तो जेनेलिया का रवैया देखकर रितेश हैरान रह गए थे। क्योंकि जेनेलिया ने उन्हें एटिट्यूड दिखाया था। दरअसल, रितेश देशमुख महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के बेटे हैं, जिसकी वजह से जेनेलिया उन्हें बिगड़ैल समझती थीं। उन्होंने सोचा कि जरूर इसमें बहुत घमंड होगा। जेनेलिया ने सोचा कि उनसे पहले वो भाव खाए, जेनेलिया ने खुद रितेश को घास नहीं डाली। रितेश ने आगे बढ़ कर जेनेलिया से हाथ मिलाया। जेनेलिया हाथ मिलाकर इधर-उधर देखने लगीं। रितेश को जेनेलिया का पहली मुलाकात में इतना भाव खाना अच्छा नहीं लगा था।
कुछ ही मुलाकातों में रितेश को समझ गईं जेनेलिया
उसके बाद जब दोनों ने फिल्म की शूटिंग शुरू की तो जेनेलिया ने इस बात का एहसास किया रितेश बाकि लोगों की तरह नहीं हैं, उनमें घमंड नाम की चीज नहीं है। रितेश के बारे में उनकी जो सोच थी वह गलत थी। जेनेलिया ने रितेश के लिए अपने विचार बदल लिए। धीरे-धीरे जब दोनों की मुलाकातें बढ़ने लगी तो जेनेलिया को एहसास हुआ कि रितेश दिल के अच्छे इंसान हैं, वे पूरी टीम को अपने साथ लेकर चलते हैं, उन्हें लोगों के साथ अच्छे से समय बिताना अच्छा लगता है।
9 साल बड़े रितेश के प्यार में डूब गई थीं जेनेलिया, 10 साल डेट करने के बाद रचाई शादी, जानें उनकी लव स्टोरी
यह भी पढ़ें: हनी सिंह को डेट करने की खबरों पर नुसरत भरूचा ने तोड़ी चुप्पी, बयान सुनकर छूट जाएगी हंसी
एक दूसरे से दूर रहना बर्दाश्त नहीं कर पाए दोनों
दोनों के बीच मुलाकातों का सिलसिला बढ़ा तो उनकी दोस्ती भी बढ़ने लगी। फिल्म के सेट पर दोनों खूब बातें करते थे। 24 साल के रितेश 16 साल की जेनेलिया से आर्किटेक्चर के बारे में बात करते और जेनी उन्हें अपनी पढ़ाई के बारे में बताती थी। उस वक्त उन्हें क्या पता था कि एक दिन ये दोनों पति पत्नी बन जाएंगे। हैदराबाद में शूटिंग खत्म होने के बाद जब रितेश घर लौट आए तो उन्हें जेनेलिया की कमी खलने लगी। वे उन्हें मिस करने लगे, रितेश जेनेलिया से बात करना चाहते थे, लेकिन उन्हें लगा कि एक लड़की को इतनी जल्दी फोन करना भी ठीक नहीं होगा। उधर, जेनेलिया को भी रितेश की कमी महसूस हो रही थी। वह भी रितेश से मिलने के लिए बेकरार थीं।
यह भी पढ़ें: 'सेक्शन 84' का किरदार अमिताभ पर हुआ हावी, बोले- घर जाने के बाद जेहन में रहता है कैरेक्टर