रणबीर कपूर के पिता और
बॉलीवुड के स्टार ऋषि कपूर ने अपने एक ट्वीट के जरिए फिल्म
इंडस्ट्री के पुराने दिग्गजों की याद दिला दी है। उन्होंने अपने उन पुराने दोस्तों की फोटो शेयर की जिनके साथ उन्होंने कई फिल्मों में एक साथ काम किया है।
दरअसल ऋषि कूपर ने डैनी डेन्जोंगपा, प्रेम चोपड़ा, जितेन्द्र, पेंटल और रंजीत के साथ हाल ही की रियूनियन की फोटो अपने ट्वीटर अकाउंट पर शेयर की। ऋषि ने फोटो शेयर करते हुए यह भी लिखा कि 'पूराने दोस्तों की रियूनियन, डैनी डेन्जोंगपा, प्रेम चोपड़ा, जितेन्द्र, पेंटल और रंजीत को आज की शाम बनाने के लिए शुक्रिया'।
खास बात यह है कि ऋषि के ट्वीट को उनकी पत्नी नीतू कपूर ने भी रिट्विट किया। पूराने सुपरस्टार की इस पार्टी में जितेंद्र के बेटे तुषार कपूर भी मौजूद थे। आपको बता दें कि ऋषि ने इन सभी स्टार के साथ बहुत सी फिल्में की हैं। जिसमें दर्शकों ने उनके किरदार को काफी पसंद किया है।
गौरतलब है कि ऋषि कपूर जल्दी ही अपने दोस्त और बॉलीवुड के 'महानायक' अमिताभ बच्चन के साथ एक बार फिर से पर्दे पर नजर आने वाले हैं। यह फिल्म निर्देशक उमेश शुक्ला बना रहे हैं। ऋषि कपूर और अमिताभ बच्चन काफी लंबे समय बाद एक साथ नजर आएंगे।