कपूर खानदान के चिराग ऋषि कपूर मंगलवार को अमेरिका से वापस मुंबई लौट आए। वह बीते एक साल से न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज करवा रहे थे। ऋषि कपूर को मुंबई एयरपोर्ट पर नीतू कपूर के साथ स्पॉट किया गया। इस दौरान उनके चेहरे पर वतन लौटने की खुशी साफ झलक रही थी।
2 of 5
Rishi Kapoor and Neetu Kapoor
- फोटो : Social Media
एयरपोर्ट से बाहर निकलते वक्त नीतू कपूर ने ऋषि कपूर को पकड़ रखा था। ऋषि कपूर ने ब्लू डेनिम शर्ट और जींस पहन रखी थी। मीडिया के कैमरे देखते ही दोनों ने स्माइल की। उनके चेहरे की खुशी बता रही थी कि उन्होंने एक लंबा संघर्ष तय करने के बाद अपनी मंजिल पा ली।
देश लौटते ही ऋषि कपूर ने ट्वीट कर सभी चाहने वालों को शुक्रिया कहा। उन्होंने लिखा- 'घर वापस आ गया हूं.. 11 महीने 11 दिन.. सभी का शुक्रिया।'
3 of 5
raj kapoor and krishna kapoor
ऋषि कपूर के पीछे गुजरे साल में कपूर परिवार के दो बड़े स्तंभ चले हो गए। एक उनकी मां यानी कृष्णा राज कपूर, जिनका निधन पिछले साल 1 अक्टूबर के दिन हो गया था। ऋषि कपूर अपनी मां के अंतिम संस्कार में भी नहीं पहुंच पाए थे। इस साल मई में कपूर खानदान को अपनी सबसे बड़ी धरोहर आरके स्टूडियोज को बेचना पड़ा, उस वक्त भी ऋषि कपूर अपने कैंसर का इलाज ही करवा रहे थे।
4 of 5
Rishi Kapoor and Neetu Kapoor
- फोटो : Social Media
पिछले एक साल में ऋषि कपूर ने जिंदगी का नया मतलब समझा है। कुछ ऐसा उनकी की गई ट्वीट्स से प्रतीत होता है। अपनी हर ट्वीट में उन्होंने अपनी पत्नी यानी नीतू कपूर की बहुत तारीफ की है। ऋषि कपूर ने यह भी कहा, "नीतू मेरे साथ मेरे इतने कठोर समय में जिब्राल्टर के पत्थर जैसी खड़ी रही हैं। मैं अपनी पत्नी का बहुत आभारी हूं।"
5 of 5
Rishi Kapoor and Neetu Kapoor
- फोटो : instagram
कपूर परिवार के साथ-साथ ऋषि कपूर के फैंस भी बेहद खुश हैं। ऋषि कपूर अब फिर से फिल्मों में काम करना चाहते हैं। उनके पास इस समय दो बड़े प्रोजेक्ट्स भी हैं।