फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rishi Kapoor Calls British Airways Racist

एयरलाइंस कंपनी के खिलाफ ऋषि कपूर ने खोला मोर्चा, लोगों से सफर न करने की अपील की

Sat, 11 Aug 2018 10:08 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 11 Aug 2018 10:08 AM IST
विज्ञापन
Rishi Kapoor Calls British Airways Racist
rishi kapoor

बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकालते हुए नजर आ जाते हैं और एक बार ऐसा ही कुछ हुआ है। दरअसल इस बार उन्होंने ब्रिटिश एयरलाइंस को आड़े हाथ लेते हुए जमकर उनकी आलोचना की है। दरअसल हाल ही में ब्रिटिश एयरलाइंस पर एक भारतीय परिवार ने यह आरोप लगाया था कि उनके तीन साल के बच्चे के रोने की वजह से उन्हें फ्लाइट से उतार दिया गया था। 

विज्ञापन

 

Rishi Kapoor Calls British Airways Racist
rishi kapoor
अब इस घटना को ऋषि कपूर ने सोशल मीडिया पर उठाते हुए एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह ब्रिटिश एयरलाइंस से सफर न करें। उन्होंने ब्रिटिश एयरलाइंस पर निस्लभेद का आरोप लगाते हुए अपना अनुभव शेयर किया है। उन्होंने जो अपना अनुभव शेयर किया है वह वाकई चौंकाने वाला है। यह तब और हैरान करने वाली बात लगती है जब वह कोई आम नागरिक नहीं हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

Rishi Kapoor Calls British Airways Racist
Rishi Kapoor
ऋषि कपूर ने लिखा हैं, 'नस्लभेदी, ब्रिटिश एयरवेज में उड़ान न भरें, हम यह सब बर्दाश्त नहीं कर सकते। बर्लिन में बच्चे के साथ हुई घटना सुनकर बहुत दुख हुआ। मैंने ब्रिटिश एयरवेज से उड़ान भरना बंद कर दिया है। मेरे साथ एक बार नहीं बल्कि दो-दो बार ब्रिटिश एयवेज के केबिन क्रू ने गलत बर्ताव किया जबकि मैं फर्स्ट क्लास पैसेंजर था। जेट एयरवेज या एमिरेट्स से सफर करें, वहां सम्मान है।' 
 

 
विज्ञापन

Rishi Kapoor Calls British Airways Racist
british airways
बता दें कि ऋषि कपूर ने जिस घटना का जिक्र करते हुए अपनी भड़ास निकाली है वह 23 जुलाई 2018 का है। दरअसल एक भारतीय परिवार ब्रिटिश एयरलाइंस से लंदन-बर्लिन फ्लाइट में सफर कर रहा था। इस बीच उनका तीन साल का बच्चा फ्लाइट में रोने लगा। इसके बाद फ्लाइट में मौजूद क्रू मेंमबर्स उन्हें फ्लाइट से उतरने को कह दिया। बच्चे के पिता 1984 बैच के इंडियन इंजीनियरिंग सर्विसेज के अफसर एके पाठक हैं। अभी उनकी पोस्टिंग रोड ट्रांसपोर्ट मिनिस्ट्री में है। एके पाठक ने एयरलाइन के इस बर्ताव को 'रेशियल बिहेवियर' बताया था।

 

Rishi Kapoor Calls British Airways Racist
british airways
इस घटना के बाद ब्रिटिश एयरवेज हरकत में आया और अपनी सफाई दी है। एयरलाइंस के प्रवक्ता ने अपने बयान में कहा है कि हम ऐसे आरोपों की गंभीरता से जांच करेंगे और किसी भी प्रकार के पक्षपात को ब्रिटिश एयरवेज बर्दाश्त नहीं करेगी। मामले की जांच शुरू कर दी है और भारतीय परिवार के संपर्क में भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed