बिग बॉस सीजन 9 में दिखाई दीं बॉलीवुड अभिनेत्री रिमी सेन एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। इस शो में अपनी एंट्री और शो के कॉन्सेप्ट को लेकर उन्होंने कई खुलासे किए हैं। 50 दिनों तक बिग बॉस के घर का सफर तय करने वाली अभिनेत्री ने बताया है कि उन्होंने शो में जाने के लिए हामी क्यों भरी? क्योंकि होस्ट सलमान खान को शो के दौरान कई बार कहते सुना गया था कि रिमी शो और गेम में कोई खास दिलचस्पी नहीं दिखा रहीं। साथ ही उनकी परफॉर्मेंस भी इतनी खास नहीं रही कि वे ट्रॉफी तक पहुंच पातीं। ऐसे में उन्होंने बिग बॉस में जाने का फैसला क्यों किया था, इसका खुलासा उन्होंने खुद किया।
2 of 5
रिमी सेन
- फोटो : Insatagram- @subhamitra03
इन सबको लेकर रिमी ने अपने एक इंटरव्यू में कई चीजों से पर्दा उठाया है। उनसे बिग बॉस के सफर के बारे में बात करते हुए पूछा गया था कि इसका हिस्सा बनकर कहीं उन्हें पछतावा तो नहीं हो रहा? इसपर उन्होंने बताया कि शो में एंट्री क्यों ली थी। इसके साथ ही कहा कि ये शो उनके लिए आंखे खोल देने वाला था।
3 of 5
रिमी सेन
- फोटो : Insatagram- @subhamitra03
रिमी सेन ने खुलासा किया कि मुझे नहीं लगता कि शो का हिस्सा बनने के बाद कोई पछतावा है, क्योंकि मेकर्स ने मुझे 50 दिनों के 2.25 करोड़ रुपए ऑफर किए थे। उन्होंने कहा कि इतने पैसे कहां से मिलेंगे? कौन देता है? लेकिन बिग बॉस के मेकर्स बहुत प्रोफेशनल हैं। पैसों के भुगतान के मामले में भी काफी साफ-सुथरे हैं। शो में जाने का मेरा पहला मकसद पैसा था। इसके लिए ही मैं राजी हो गई थी। क्योंकि शो ने मुझे काफी मोटी रकम ऑफर की थी। इतने कम समय में इतने ज्यादा पैसे कोई नहीं देता है।
4 of 5
रिमी सेन
- फोटो : Insatagram- @subhamitra03
रिमी ने बताया कि इसके अलावा भी कई और कारण थे, जिसके लिए मैं शो में गई थी। मैं खुद को भी परखना चाहती थी। मैं देखना चाहती थी कि कठिन परिस्थिति में स्वयं को कैसे संभाल पाती हूं। वह शो बहुत अच्छा था, लेकिन उसका असली मकसद आपके अंदर छिपी नकारात्मकता को बाहर लाना है। जब आप किसी कठिन परिस्थिति में सबसे ज्यादा उत्तेजित हो जाते हैं तो अंदर छिपा एक बुरा व्यक्तित्व सामने आ जाता है और मेकर्स यही दिखाना चाहते हैं। मूल रूप से शो का मकसद किसी इंसान के अंदर छिपी बुराइयों को बाहर लाकर दिखाना है।
5 of 5
रिमी सेन
- फोटो : Insatagram- @subhamitra03
आगे उन्होंने कहा कि बिग बॉस ने मेरी आंखे खोल दीं। इसमें जाकर मैंने बहुत कुछ समझा। बता दें कि रिमी सेन ने अपने फिल्मी करियर में अधिक शोहरत तो हासिल नहीं की, लेकिन कुछ यादगार फिल्में जरूर की हैं। उन्हें 2003 में आई फिल्म हंगामा, 2004 में धूम और 2005 में दीवाने हुए पागल के लिए याद किया जाता है। 2006 में उन्हें तीन फिल्मों में देखा गया। फिर हेरा फेरी, गोलमाल: फन अनलिमिटेड और धूम 2 में नजर आईं। अभी एक दशक से वे फिल्मी पर्दे पर कुछ कमाल नहीं दिखा पाई हैं।