बॉलीवुड के शानदार अभिनेता ऋषि कपूर का 30 अप्रैल को निधन हो गया था। 67 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली। अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान और सलमान खान समेत इंडस्ट्री के तमाम कलाकारों ने एक्टर के निधन पर शोक व्यक्त किया। अभिनेता के निधन के बाद से ही न सिर्फ उनका परिवार बल्कि उनके फैंस भी उन्हें बहुत याद कर रहे हैं।
रिद्धिमा कपूर ने साझा कीं पापा ऋषि कपूर की प्रार्थना सभा की तस्वीरें, बेहद उदास नजर आए रणबीर, आलिया भी दिखीं साथ
खासकर ऋषि कपूर की लाडली बेटी रिद्धिमा कपूर। रिद्धिमा, ऋषि कपूर के निधन के समय मुंबई में नहीं थी लेकिन बाद में वह इस मुश्किल घड़ी में शामिल होने के लिए दिल्ली से मुंबई आ गईं। अब रिद्धिमा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। इसमें वह ऋषि कपूर की माला चढ़ी तस्वीर के साथ नजर आ रही हैं।
Your legacy will live on forever ... We love you 🙏🏻❤️
A post shared by Riddhima Kapoor Sahni (RKS) (@riddhimakapoorsahniofficial) on
इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, 'मैं आपको हमेशा प्यार करुंगी पापा।' रिद्धिमा के चेहरे पर पिता को खो देने का दुख साफ दिखाई दे रहा है। रिद्धिमा ने एक और तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'आपकी विरासत हमेशा बरकरार रहेगी। हम आपसे प्यार करते हैं।' इस तस्वीर में उनके साथ रणबीर कपूर भी दिखाई दिए।
A post shared by Riddhima Kapoor Sahni (RKS) (@riddhimakapoorsahniofficial) on
बता दें कि मंगलवार को रखी गई प्रार्थना सभा में आलिया भट्ट, करिश्मा कपूर, श्वेता बच्चन नंदा, उनकी बेटी नव्या नवेली नंदा, रणधीर कपूर, उनकी पत्नी बबीता, अरमान जैन, और आदर जैन मां रीमा जैन के साथ शामिल हुए। बता दें ऋषि कपूर का मुंबई में अंतिम संस्कार किया गया था। ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार में कुल 20 लोगों के शामिल होने की इजाजत थी। इसमें परिवार के सदस्यों के अलावा कुछ रिश्तेदार भी शामिल थे।
अंतिम संस्कार के दौरान नीतू कपूर, रणबीर कपूर के अलावा परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सैफ अली खान, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट, अभिषेक बच्चन मौजूद रहे थे। 3 मई को रिद्धिमा कपूर बाद में सड़क के रास्ते दिल्ली से मुंबई पहुंची थीं। बताते चलें कि सितंबर, 2018 में ऋषि कपूर को कैंसर का पता चलने के बाद वह पत्नी नीतू सिंह के साथ न्यूयॉर्क इलाज के लिए गए थे।