दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर के निधन को एक सप्ताह से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। लेकिन उनके चाहने वाले अभी तक सदमे से नहीं ऊबर पाए हैं। सोशल मीडिया पर अभी भी कई लोग ऋषि कपूर को याद कर रहे हैं। खासकर उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर, जो पिता के जाने से बहुत दुखी हैं। एक बार फिर रिद्धिमा ने ऋषि कपूर को याद करते हुए उनकी एक तस्वीर शेयर की है।