फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बोल्ड डायलॉग्स के साथ आया 'दास देव' का ट्रेलर, देखिए राहुल के साथ ऋचा की केमेस्ट्री

Thu, 15 Feb 2018 07:52 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 15 Feb 2018 07:52 AM IST
विज्ञापन
Richa Chadha and Rahul Bhatt starrer Daas Dev Trailer out
Daas Dev
सुधीर मिश्रा की फिल्म 'दास देव' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। रिलीज होते ही यह ट्रेलर सोशल मीडिया पर टॉप ट्रेंड में शामिल हो गया है। ट्रेलर की शुरुआत ही दमदार डायलॉग से होती है। 'अगर वाकई पावर की ख्वाहिश हो, तो दिल के मामलों को दूर रखना चाहिए... आड़े आते हैं।
Richa Chadha and Rahul Bhatt starrer Daas Dev Trailer out
Daas Dev
फिल्म का ट्रेलर काफी दिलचस्प है, जिसमें प्यार और पावर के बीच के खेल को दिखाया गया है। ट्रेलर में एक दमदार डायलॉग है 'मेरी हर बात पर शक करना लेकिन इस बात पर नहीं कि मुझे तुमसे प्यार है।' इस शानदार डायलॉग को सुनने के बाद फिल्म देखने की दिलचस्पी और बढ़ जाएगी।
Richa Chadha and Rahul Bhatt starrer Daas Dev Trailer out
das dev
फिल्म में सौरभ शुक्ता, विपिन शर्मा, फिल्ममेकर अनुराग कश्यप और विनीत सिंह भी अहम किरदारों में हैं। फिल्म की कहानी शरतचंद्र चटोपाध्याय के मशहूर उपन्यास देवदास पर आधारित है और फिल्म में राहुल, देव के किरदार में हैं। वहीं ऋचा पारो और अदिती चांदनी की भूमिका निभा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Richa Chadha and Rahul Bhatt starrer Daas Dev Trailer out
Daas Dev

पहले इस फिल्म का नाम ‘और देवदास’ रखा गया था। पहले ये फिल्म 16 फरवरी को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब इसकी रिलीज की तारीख बढ़ाकर 23 मार्च कर दी गई है। इससे पहले शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय बच्चन और माधुरी दीक्षित की फिल्म ‘देवदास’ ने साल 2002 में काफी सुर्खियां बटोरी थीं। अब देखना होगा कि इस फिल्म को दर्शकों का कैसा रिसपॉन्स मिलता है।

यहां देखें फिल्म का बोल्ड ट्रेलर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed