फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रिया के आंख मारते ही हिला बॉलीवुड, इस बड़े डायरेक्टर ने दिया फिल्म का ऑफर अब मांग रहे डेट्स

Thu, 15 Feb 2018 07:52 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 15 Feb 2018 07:52 AM IST
विज्ञापन
Priya Prakash got bollywood offer from Pink Director
priya prakash
महज 27 सेकेंड्स के वीडियो से ही इंटरनेट पर धूम मचा देने वाली मलयालम एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश के जलवे जारी है। सोशल मीडिया पर अपनी डेब्यू मलयालम फिल्म 'ओरू अदार लव' की वीडियो क्लिप वायरल होने के बाद सर्चिंग के मामले में भी कटरीना-प्रियंका भी प्रिया से पीछे रह गईं। अब प्रिया को बॉलीवुड से फिल्मों का ऑफर मिला है।
Priya Prakash got bollywood offer from Pink Director
प्रिया को ‘पिंक’ फिल्म के डायरेक्टर अनिरुद्ध राय चौधरी ने अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए अप्रोच किया है। एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में खुद प्रिया ने यह बात बताई है। प्रिया ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें ‘पिंक’ के डायरेक्टर ने अप्रोच किया था, लेकिन जून तक प्रिया अपनी डेब्यू फिल्म पर ही फोकस करना चाहती हैं। 'ओरू अदार लव' जून में रिलीज हो रही है।
Priya Prakash got bollywood offer from Pink Director
priya
इससे पहले मॉडलिंग और शॉर्ट फिल्मों में काम कर चुकीं प्रिया के पास बॉलीवुड के अलावा मलयालम और तमिल, तेलुगू, कन्नड़ फिल्मों के भी ढेर ऑफर्स है। इतना ही नहीं प्रिया ‘पद्मावत’ फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के साथ भी काम करना चाहती हैं। लेकिन खुद प्रिया मलयालम फिल्मों के मशहूर एक्टर दलकीर सलमान की फैन हैं। दलकीर की फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए प्रिया ने लिखा था कि वह उनके साथ काम करना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Priya Prakash got bollywood offer from Pink Director
3 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली इस मलयालम फिल्म में प्रिया के गाने की एक क्लिप वायरल हो गई थी। इस वीडियो में एक स्कूल की लड़की और लड़के के बीच आंखों ही आंखों में बातें होती हैं। दोनों की अदाओं ने ही पूरे देश को अपना दीवाना बना दिया। गाने के बोल ‘मानिक्य मलाराया पूवी’ है।

ये भी पढ़े - सूर्यग्रहण 2018: ये हैं वो 5 राशियां जो ग्रहण के कारण रह सकती हैं सबसे ज्यादा परेशान
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed