बॉलीवुड की मशहूर 'भोली पंजाबन' यानी ऋचा चड्ढा अपनी बात बेबाकी से रखने के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को लेकर एक चौंकाने वाला बयान दिया है। ऋचा ने बताया कि उन्हें फेमस होने के लिए किस-किस तरह के ऑफर मिले थे।
ऋचा ने बताया कि फिल्म इंडस्ट्री में नाम और पैसा कमाने के लिए आउटसाइडर के साथ कैसा बर्ताव किया जाता है। ऋचा की मानें तो यहां स्ट्रगल कर रहे लोगों से शादीशुदा एक्टर्स और क्रिकेटर्स को डेट करने के लिए कहा जाता है।
पढ़ें- 'जब वी मेट' में बॉबी देओल को मिला था इतना बड़ा धोखा, करीना के एक फैसले ने बर्बाद कर दिया करियर
ऋचा ने बताया कि जब वो स्ट्रगल कर रही थीं तब उन्हें भी कुछ ऐसे ही ऑफर मिले थे। ऋचा ने कहा, 'मैं एक PR से मिलने गई थी तो वो मुझसे कहता है कि इस एक्टर को मैसेज करो और इसके साथ डेट पर जाओ। मैंने कहा वो शादीशुदा है।'
पढ़ें- किसी हीरोइन से कम नहीं हैं बॉबी देओल की पत्नी, कमाई के मामले में पति से भी कई कदम आगे
इसके बाद उस शख्स ने कहा, 'तुम इस क्रिकेटर को मैसेज क्यों नहीं भेजती। यह तुम्हारे करियर के लिए बेहतर होगा। ये आपकी इमेज के लिए भी अच्छा होगा।' ऋचा ने बताया कि शुरुआती दिनों में तो हमारे पास खुद को ग्रूम करने का कोई प्लान नहीं होता।
ऋचा ने कहा, 'जब मैं 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' कर रही थी तब मेरे पास मैनेजर और स्टाइलिस्ट नहीं थे। मैं पार्टी में जाने से पहले जूहू के एक मॉल में जाकर कपड़े खरीदती थी और वहीं से मेकअप करवाकर पार्टी में जाती थी'।