सुशांत सिंह राजपूत के कथित आत्महत्या का मामला लगातार नए- नए मोड़ लेता जा रहा है। अब तक मामले में कई खुलासे हुए हैं। मामले को लेकर रिया चक्रवर्ती के ऊपर कई तरह के आरोप लग रहे हैं। लेकिन अब तक रिया ने मामले को लेकर कुछ भी नहीं कहा था। हालांकि अब इस घटना के 74 दिन बीत जाने के बाद रिया ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। रिया ने मीडिया के सामने सुशांत और अपने रिश्ते को लेकर कई खुलासे किए हैं।
2 of 5
रिया चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : Twitter- @Tweet2Rhea @ItsSsr
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के परिवार ने अब तक कई बातें की हैं मामले को लेकर। लेकिन अब रिया ने भी मामले में कई खुलासे किए हैं। रिया चक्रवर्ती ने अब हाल ही में एक मीडिया हाउस से बातचीत की है। इस दौरान उन्होंने बताया कि उनकी सुशांत से मुलाकात कब और कैसे हुई। उन्होंने हर एक सवाल का जवाब दिया है जो इतने दिनों से उठाए जा रहे थे।
3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती
- फोटो : Instagram: @sushantsinghrajput @rhea_chakraborty
रिया ने एक मीडिया हाउस से बात करते हुए बताया कि वो और सुशांत साल 2013 में पहली बार मिले थे। रिया ने बताया, 'मैं और सुशांत साल 2013 में यशराज प्रोडक्शंस के ऑफिस में मिले थे। सुशांत की फिल्म 'काय पो छे' की शूटिंग चल रही थी और मैं अपनी फिल्म 'मेरे डैड की मारुति' की शूटिंग कर रही थी। इस दौरान हमलोग मिले और दोस्त बन गए। इसके बाद हम कई पार्टीज और ईवेंट्स पर मिला करते थे।'
4 of 5
रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : instagram/rhea_chakraborty, instagram/sushantsinghrajput
आगे रिया ने बताया कि, 'सुशांत से मिलकर मुझे लगता था कि ये अलग है इससे आराम से बैठकर बात करना चाहिए। पहली बार हम इस तरह से एकदम आराम से रोहिणी अय्यर की पार्टी में मिले थे। इस पार्टी के दौरान हमारी खूब सारी बात हुई और हम दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे थे। सुशांत ने इसके बाद कहा कि वो मुझसे पहली ही बार में प्यार करने लगा था। लेकिन मैंने कुछ समय के बाद उन्हें आई लव यू कहा था। मुझे क्या पता था कि मुझे आई लव यू की सजा ऐसी काटनी पड़ेगी।'
5 of 5
रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : instagram/rhea_chakraborty
गौरतलब है कि रिया चक्रवर्ती ने इस इंटरव्यू में रिया चक्रवर्ती ने कई तरह के खुलासे किए हैं। रिया ने अपनी यूरोप ट्रिप, सुशांत के साथ रिश्ते, उनके परिवार के साथ रिश्तों के बारे में कई खुलासे किए हैं।
पढ़ें: रिया ने कहा: दोस्तों संग थाइलैंड की ट्रिप पर 70 लाख खर्च किए थे सुशांत ने