सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती को मुख्य आरोपी माना जा रहा है। सुशांत के पिता केके सिंह की ओर से जहां वकील विकास सिंह इस केस को संभाल रहे हैं तो वहीं रिया चक्रवर्ती की ओर से वकील सतीश मानशिंदे केस लड़ रहे हैं। पिछले कुछ वक्त से सतीश की फीस को लेकर कई खबरें सामने आ रही हैं। ऐसे में अब खुद सतीश ने अपनी फीस को लेकर बात की है।
फीस के सवाल पर रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानेशिंदे का जवाब, कहा- 'इनकम टैक्स वाले मेरी फीस..'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतीश मानेशिंदे ने एक मीडिया हाउस से बात करते हुए रिया चकवर्ती से मिल रही उनकी फीस को लेकर बात की। सतीश मानशिंदे ने कहा, '10 साल पहले प्रकाशित एक लेख के आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि मेरी फीस 10 लाख रुपए है। लेकिन, हम 10 साल पुराना आर्टिकल क्यों देख रहे हैं? इस तरह से देखेंगे तो मेरी वर्तमान फीस कहीं ज्यादा होगी।'
सतीश ने आगे कहा, 'मैं अपने क्लाइंट्स से जो भी फीस लेता हूं, उससे किसी को मतलब नहीं होना चाहिए। अगर इनकम टैक्स वाले मेरी फीस जानना चाहेंगे तो मैं उन्हें बिल्कुल अच्छे से बताऊंगा। मैं ऐसी कोई चर्चा नहीं करना चाहता जो कि मेरे और मेरे ग्राहक के बीच बेहद पर्सनल हो।'
याद दिला दें कि रिया चक्रवर्ती ने एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में अपने घर की किश्त चुकाने का जिक्र किया था। जिसपर सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने उन पर निशाना साधा था। श्वेता ने ट्वीट करते हुए लिखा था,' 'तुम इस बात के लिए परेशान हो कि तुम 17000 रुपए महीने की मकान की किश्त कैसे भरोगी, कृपया मुझे ये बताओ कि भारत के सबसे महंगे वकील को हायर करने के बाद तुम उन्हें पैसे कहां से दे रही हो।'
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत का शव 14 जून 2020 को उनके बांद्रा स्थित फ्लैट पर मिला था। शुरुआत में इस मामले को आत्महत्या बताया जा रहा था, वहीं केके सिंह की एफआईआर के बाद से इस पूरे केस का एंगल ही बदल गया। केके सिंह ने रिया और उनके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए। फिलहाल इस केस की जांच सीबीआई द्वारा जारी है और शुरुआती जांच में हत्या का कोई सबूत नहीं मिला है।
वायरल हुआ संजय दत्त की पत्नी मान्यता का इंस्टाग्राम पोस्ट, कैप्शन में लिखा- 'कभी-कभी आपको बस चुप रहना पड़ता है...'