अभिनेता अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर को अपना प्यार मिल गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अंशुला कपूर स्क्रीनराइटर रोहन ठक्कर को डेट कर रही हैं। अंशुला कपूर ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर रोहन ठक्कर के साथ मालदीव में मस्ती करते हुए अपना वीडियो शेयर किया था। इतना ही नहीं उन्होंने कैप्शन में रोहन ठक्कर को अपना फेवरेट बॉय भी बताया। यही वजह है कि उनके रिलेशनशिप को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।