‘मेरा लॉन्ग गवाचा’ गाना तो आपको याद ही होगा। इस गाने में दीप्ति भटनागर ने अपने शानदार डांस से लोगों का दिल जीत लिया था। 90 के दशक में हिंदी और साउथ की कई फिल्मों में दीप्ति अपना जादू बिखेर चुकी हैं। लेकिन उन्हें असली पहचान टीवी पर आने वाले ‘यात्रा’शो से मिला। इस शो में वह देशभर के मंदिरों को अलग अंदाज में दिखाती थीं। मंदिर से जुड़ी जानकारी लोगों के घर घर पहुंचाने वाली दीप्ति की साड़ियां और गहने भी उस समय चर्चा का विषय रहते थे। उनकी सॉफ्ट आवाज मानों लोगों के दिलों को छू जाती थी। लेकिन लंबे समय से दीप्ति ने टीवी से दूरी बना रखी है। चलिए आज दीप्ति भटनागर के जन्मदिन( 30 सितंबर 1967) के मौके पर जानिए कहां हैं आपकी चहेती एक्ट्रेस।
जन्मदिन: जानिए कहां हैं अब दीप्ति भटनागर, 54 की उम्र में भी दिखती हैं बेहद बोल्ड
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतिभा सारस्वत
Updated Wed, 29 Sep 2021 09:28 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन