जाह्नवी कपूर की डेब्यू फिल्म 'धड़क' 20 जुलाई को रिलीज होने वाली है । इससे पहले मेकर्स ने बुधवार शाम फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी । यहां जाह्नवी के परिवार से बोनी कपूर, अर्जुन कपूर, खुशी कपूर और अंशुला कपूर मौजूद थीं । वहीं ईशान के घर से शाहिद कपूर, मीरा कपूर और नीलिमा अजीम पहुंची थीं ।
Trending Videos
2 of 5
शाहिद कपूर
ईशान और जाह्नवी के परिवार के अलावा रेखा, माधुरी दीक्षित, सारा अली खान, मलाइका अरोड़ा, कार्तिक आर्यन, कुणाल खेमू और करिश्मा कपूर भी नजर आए । जाह्नवी और ईशान के लिए यह एक इमोशनल पल था ।
वहीं रेखा भी श्रीदेवी की बेटी की पहली देखने के बाद इमोशनल हो गईं । हाल ही में स्क्रीनिंग का एक वीडियो सामने आया है । इसमें रेखा पहले जाह्नवी और ईशान से कुछ बात करती हैं । फिर दोनों को गले लगा लेती हैं ।
वीडियो को विरल भयानी ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया है । इस दौरान ईशान और जाह्नवी भी काफी भावुक दिखे । फिल्म पूरी होने के बाद जाह्नवी भी रोने लगीं और अपने भाई अर्जुन कपूर के गले लग गईं ।
विज्ञापन
5 of 5
जाह्नवी कपूर
स्क्रीनिंग में बोनी कपूर भी मौजूद थे । यहां पर करिश्मा कपूर ने भी दोनों स्टार्स को फिल्म के लिए बधाई दी । बता दें कि 'धड़क' मराठी फिल्म 'सैराट' का हिंदी रीमेक है । 'सैराट' ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की थी । अब सबकी नजरें 'धड़क' पर टिकी हुई हैं ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।