हिंदी सिनेमा का 100 साल से भी ज्यादा पुराना इतिहास है। जिस तरह से भारत विविध भाषाओं का देश है। उसी प्रकार भारतीय सिनेमा भी विविध भाषाओं के सिनेमा के रूप में इतने वर्षों में उभरा है। हिंदी सिनेमा को 'बॉलीवुड' भी कहा जाता है। उसी प्रकार हर भाषा के सिनेमा को राज्यवार अलग किया गया है। लेकिन विविध रूप के इस सिनेमा में एक चीज आम है, ये है 'वुड' शब्द का प्रयोग। हम किसी भी भाषा का सिनेमा क्यों ना देख लें उसके नाम में 'वुड' हमेशा ही होता है। क्या आप जानते हैं कि इसके पीछे क्या वजह है और इसकी शुरुआत कहां से हुई?
हॉलीवुड, टॉलीवुड, बॉलीवुड जैसे प्रमुख फिल्म इंडस्ट्री के नाम में 'वुड' शब्द का इस्तेमाल किया जाता है। हॉलीवुड नाम की शुरुआत एच. जे. विटले (H.J. Whitley) ने की थी। इसलिए उन्हें 'हॉलीवुड का पिता' कहा जाता है। हॉलीवुड एक छोटी सी जगह थी जिसे लॉस एंजेलिस शहर में विलय कर दिया गया था। इसी शहर के नाम पर अमेरिका की फिल्म इंडस्ट्री का नाम हॉलीवुड रखा गया और इसी तर्ज पर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का नाम भी रखा गया। आपको बताते हैं भारतीय सिनेमा में किस भाषा के सिनेमा का नाम क्या है और क्यों...
2 of 11
बॉलीवुड
- फोटो : फाइल फोटो
बॉलीवुड
हिन्दी सिनेमा का मुख्य गढ़ बॉम्बे (मुंबई) को कहा जाता है और इसलिए ही हिन्दी सिनेमा इंडस्ट्री का नया नाम 'बॉलीवुड' पड़ा। बॉलीवुड हालांकि अब इतना आगे बढ़ चुका है कि इंटरनेशनल लेवल पर भी इसकी फिल्में दिखाई जाने लगी हैं और विदेशों में भी बॉलीवुड की कई फिल्में बेहतरीन कमाई करती हैं।
3 of 11
टॉलीवुड
- फोटो : फाइल फोटो
टॉलीवुड
'टॉलीवुड' तेलुगु सिनेमा को कहा जाता है, वहीं इसके पहले इसे वेस्ट बंगाल यानी बंगाली सिनेमा के लिए उपयोग किया जाता था। इसका नाम भी कोलकाता की टॉलीगंज नाम की एक जगह के आधार पर पड़ा है। हालांकि अब तेलुगु सिनेमा ज्यादा पॉपुलर हो गया है, ऐसे में अब 'टॉलीवुड' का इस्तेमाल तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के लिए किया जाता है।
4 of 11
कॉलीवुड
- फोटो : फाइल फोटो
कॉलीवुड
यह नाम तमिल सिनेमा के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसका आधार भी तमिलनाडु के कोडम्बकम से लिया गया है, जो तमिल फिल्म इंडस्ट्री के लिए बेस्ट जगह मानी जाती है।
5 of 11
मॉलीवुड
- फोटो : फाइल फोटो
मॉलीवुड
मॉलीवुड मलयालम फिल्मों के लिए इस्तेमाल होता है। केरल के मालुस नामक जगह के आधार पर मलयालम भाषा की फिल्मों को मॉलीवुड कहा जाता है।