देश भर में आज यानी 27 अक्टूबर को दीपावली का पर्व मनाया जा रहा है। इस खास दिन पर लोग अपने परिवार के लिए ईश्वर से तरक्की, अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं। बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी स्टार्स में भी इस त्योहार को लेकर काफी ज्यादा क्रेज है। आइए आपको बताते हैं कि भोजपुरी के स्टार्स ने किस अंदाज में दी अपने फैंस को शुभकामनाएं।
ये भी पढ़ें- पहली बार नरगिस को देख नर्वस हो गए थे सुनील दत्त, कुछ ऐसी थी दोनों की लव स्टोरी
रवि किशन ने दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए कहा- आप सभी सहयोगी साथी, शुभ चिन्तकों को दीपोत्सव दीपावली की कोटि-कोटि बधाई। आइए! हम सब प्रेम, सौहार्द, भाईचारा के साथ दीपावली मनाएं
मिट्टी के दीए जलाकर गरीबों के साथ खुशहाली बांटने का संकल्प लें!
दिनेश लाल यादव निरहुआ ने दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए कहा- समस्त देशवासियों को हर्ष एवं प्रकाश के महापर्व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से कामना करता हूं कि सभी का जीवन सदैव खुशहाली एवं समृद्धता से दीप्तिमान रहे।
भोजपुरी सुपरस्टार आम्रपाली दुबे ने भी फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा- सभी को दिवाली की शुभकामनाएं। घर को बहुत याद कर रही हूं। बता दें आम्रपाली इस समय नेपाल में हैं।
काजल राघवानी ने इस खास मौके पर फैंस के लिए लिखा- दिवाली बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाने का एक अवसर है। मैं आपको और आपके परिवार के स्वास्थ्य और शांति की कामना करती हूं।