भोजपुरी से लेकर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री तक दर्शकों के दिल में खास जगह बनाने वाले अभिनेता रवि किशन आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। एक्टर से राजनेता बनने का सफर भी शानदार रहा है। 30 साल पहले हिंदी फिल्म 'पीतांबर' से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता ने तीन दशक में हिंदी और भोजपुरी सिनेमा में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेता ने खुलासा किया कि इंडस्ट्री में उन्होंने 15 साल तक फ्री में काम किया है। लेकिन अगर अब किसी को भी उनके साथ काम करना है तो उसे रवि किशन को एक मोटी फीस देने के लिए तैयार रहना होगा।
Ravi Kishan: 15 साल फ्री में काम करने के बाद रवि किशन ने बढ़ाई इतनी फीस, बोले- लोगों ने मेरा इस्तेमाल किया
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Thu, 16 Jun 2022 12:20 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन