बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन सोशल मीडिया पर ज्यादातर सक्रिय रहने वाले फिल्मी सितारों में से एक हैं। वह सोशल मीडिया पर सामाजिक-राजनीति मुद्दों पर प्रतिक्रिया देने के अलावा अपनी जिंदगी के बारे में खुलासे करने की वजह से भी काफी चर्चा में रहती हैं। रवीना टंडन सोशल पर अपने फैंस के लिए खास पोस्ट भी साझा करती रहती हैं। इस बार वह बेहद खास तस्वीर की वजह से चर्चा में हैं।
तस्वीर में दिख रही इस छोटी बच्ची ने बॉलीवुड में कमाया बड़ा नाम, अक्षय से सलमान तक के साथ किया काम
रवीना टंडन ने इंस्टाग्राम पर अपने बचपन की एक थ्रोबैक तस्वीर साझा की है। यह उनकी ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर है। रवीना टंडन की यह तस्वीर उनके जन्मदिन की है। इस तस्वीर में वह केक के सामने बैठी दिखाई दे रही हैं। साथ ही तस्वीर में उनकी मां और उनके करीबी भी नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए रवीना टंडन ने एक प्यारा कैप्शन भी लिखा है।
रवीना टंडन ने तस्वीर के पोस्ट में लिखा, 'तब और आज, जब जन्मदिन की पार्टियां काफी साधारण हुआ करती थीं, पार्सल, चटनी सैंडविच और वेफर्स के साथ खेलते हुए। मेरी बुआ के साथ केक काटने की तैयारी करते हुए। मेरी मां बाईं तरफ खड़ी हैं और दाईं ओर मेरी मासी।' इस तस्वीर में रवीना टंडन को पहचानना भी मुश्किल हो रहा है।
A post shared by Raveena Tandon (@officialraveenatandon) on
सोशल मीडिया पर रवीन टंडन के बचपन की यह तस्वीर वायरल हो रही है। उनके कई फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स उनकी इस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। बता दें कि हाल ही में रवीना टंडन अपने घर में की विज्ञापन की शूटिंग करने की वजह से चर्चा में थीं। देशभर में फैले कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए वह घर से नहीं निकल रही हैं। इसलिए उन्होंने विज्ञापन की शूटिंग अपने घर पर ही की।
बीते दिनों रवीन टंडन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें साझा करके इस बारे में जानकारी दी थी कि उन्होंने अपने घर पर ही दो विज्ञापनों की शूटिंग की है। हालांकि उन्होंने अपने प्रशंसकों को यह भी आश्वासन दिया है कि शूटिंग कम से कम क्रू के साथ की गई और इस दौरान स्वास्थ्य सुरक्षा संबंधी सभी दिशा निर्देशों का भी पालन किया गया था।
पढ़ें: 'फूल तुम्हें भेजा है' से लेकर 'जो तुमको हो पसदं' तक, जन्मदिन पर सुनें मुकेश के ये खास नगमें