{"_id":"5c3095a3bdec2256994e025d","slug":"raveena-tandon-s-daughter-rasha-boxing-video-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रवीना टंडन की बेटी राशा ने दिखाया बॉक्सिंग का जलवा, मां ने कहा लिटिल मैरीकॉम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रवीना टंडन की बेटी राशा ने दिखाया बॉक्सिंग का जलवा, मां ने कहा लिटिल मैरीकॉम
सोशल मीडिया पर जहां बॉलीवुड स्टार्स चर्चाओं में रहते हैं। वही स्टार्स किड्स के जलवे भी कुछ कम नहीं हैं। सारा अली खान , जाह्नवी कपूर जैसे स्टार्स किड बड़े पर्दे पर अपने जलवे दिखाने में कामयाब हुए हैं, लेकिन बात करें बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन की बेटी राशा की, तो राशा इस समय सोसल मीडिया पर छाई हुई हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
Trending Videos
2 of 5
bollywood
- फोटो : self
बता दें हाल की में रवीना टंडन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी बेटी राशा का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने राशा की तुलना मैरी कॉम से की है। रवीना ने कैप्शन में लिखा है कि कोई भी मेरी बेटी के साथ उलझ नहीं सकता। मेरी लिटिल मैरी कॉम
इस वीडियो में राशा अपने ट्रेनर के साथ बॉक्सिंग करती नजर आ रही हैं। राशा अपने ट्रेनर को हराने के बाद उन्हें सॉरी बोलती भी नजर आ रही हैं। बता दें राशा महज 13 साल की हैं। राशा का जन्म 15 मार्च 2005 में हुआ था। राशा के अलावा रवीना का एक बेटा भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
bollywood
- फोटो : self
रवीना 40 की उम्र पार कर चुकी हैं वह फिटनेट और महिला सेफ्टी को लेकर बेहद ही गंभीर रहती है। जिसके चलते वह अपने बच्चों को भी बेदह टफ बनाना चाहती हैं। 40 की उम्र पार करने के बाद भी रवीना रेगुलर जिम जाती हैं। यहां तक की उन्होंने अपने नए साल को भी जिम में पसीना बहाकर सेलिब्रेट किया था। जिसकी फोटो उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की थी।
विज्ञापन
5 of 5
Raveena Tandon Daughter
- फोटो : Instagram
बता दें रवीना कुछ दिन पहले मीटू मामले को लेकर बोलती नजर आई थी, उन्हें अपने बेबाक अंदाज के लिए भी पहचाना जाता है। अपनी शादी से पहले रवीना ने दो बेटियों को गोद लिया था। इनका नाम छाया और पूजा है। जिस समय रवीना ने इन दोनों को गोद लिया था उस समय छाया 8 साल और पूजा 11 साल की थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।