शाही तरीके से जिंदगी जीने वाले बॉलीवुड सितारे जब आमलोगों की तरह कुछ करते हैं तो वो चर्चा का विषय बन जाते हैं। बीते दिनों सारा अली खान, कार्तिक आर्यन, मलाइका अरोड़ा और किम शर्मा ऑटो से सफर करते हुए दिखे तो वो सुर्खियों में आ गए। अब एक और अभिनेत्री हैं जो ऑटो में बैठीं। उन्होंने इसकी जानकारी इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करके दी।
90 के दशक की ये मशहूर अभिनेत्री ऑटो से सफर करने को हुईं मजबूर, ये थी वजह
ये अभिनेत्री कोई और नहीं बल्कि रवीना टंडन हैं। रवीना टंडन को अपनी भतीजी की मेहंदी सेरेमनी में शामिल होना था। इस दौरान वो अपनी कार का इंतजार कर रही थीं लेकिन जब कार नहीं आई तो उन्होंने ऑटो कर लिया और भतीजी के यहां पहुंचीं।
रवीना ने दो वीडियो शेयर किए। एक वीडियो में वो पीछे बैठी हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'हमने एक ऑटो किया। अपनी भतीजी की मेहंदी सेरेमनी में जाने के लिए कार का इंतजार कर रही थी जिसमें देरी हो रही थी। रशा, मैं और प्यारे से ऑटो ड्राइवर, हम तीनों ने मिलकर ऑटो में डेरा डाल लिया।'
A post shared by Raveena Tandon (@officialraveenatandon) on
एक दूसरे वीडियो में ऑटो ड्राइवर रवीना टंडन से मिलने की खुशी जताते हैं। ड्राइवर ने रवीना की फिल्मों के नाम गिनाए और बताया कि उन्होंने उनकी कई फिल्में देखी हैं। इसके बाद रवीना ड्राइवर का शुक्रिया अदा करती हैं और उतर जाती हैं।
दूसरे वीडियो के साथ रवीना टंडन ने लिखा- 'उनके लिए, जो ये पूछ रहे थे कि क्या वो मुझे पहचान पाए। हां उन्होंने मुझे पहचाना। अरशद चाचा मेरे फैन निकले। जाने से पहले अरशद चाचा से थोड़ी बातचीत की।'
A post shared by Raveena Tandon (@officialraveenatandon) on