फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rashmika Mandanna Amitabh Bachchan shared a picture from the sets of the film GoodBye

Instagram: अमिताभ बच्चन ने फिल्म 'गुडबाय' के सेट से रश्मिका मंदाना संग शेयर की तस्वीर, इस वजह से फैंस ने ली बिग-बी की चुटकी

Thu, 31 Mar 2022 12:47 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Thu, 31 Mar 2022 12:47 PM IST
सार

अमिताभ बच्चन ने फिल्म 'गुड बाय' के सेट से  एक खूबसूरत तस्वीर साझा की है, इस तस्वीर में रश्मिका मंदाना और बिग-बी दोनों ही मुस्कुराते दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को लेकर फैंस उनकी जमकर चुटकी ले रहे हैं।

विज्ञापन
Rashmika Mandanna Amitabh Bachchan shared a picture from the sets of the film GoodBye
रश्मिका मंदाना, अमिताभ बच्चन - फोटो : insta

विस्तार

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और साउथ की ट्रेंडिंग एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना जल्दी है अपनी आगामी फिल्म 'गुड बाय' में दिखाई देने वाले हैं। इसी सिलसिले में इस समय वह हरिद्वार के ऋषिकेश में हैं। हमेशा की तरह अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और उन्होंने अपने इंस्टाग्राम से फिल्म गुड बाय को सेट से  एक खूबसूरत तस्वीर साझा की है, जिसमें वह रश्मिका मंदाना के साथ दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर में रश्मिका मंदाना के चेहरे पर एक बड़ी सी स्माइल नजर आ रही है तो वहीं बिग-बी भी मुस्कुराते दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अमिताभ बच्चन ने कैप्शन में पुष्पा लिखा है लेकिन इसके बाद फैंस उनकी जमकर चुटकी ले रहे हैं।

विज्ञापन

फैंस बोले- पुष्पा नहीं श्रीवल्ली-
रश्मिका मंदाना अपनी फिल्म पुष्पा के बाद से लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। अब वह जल्दी ही अमिताभ बच्चन के साथ बॉलीवुड में भी डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। जैसे ही बिग-बी ने रश्मिका की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा-'पुष्पा'! इसके बाद फैंस ने कमेंट में कहा पुष्पा नहीं सर श्रीवल्ली। यह तो सभी को पता है कि फिल्म में पुष्पा राज नाम अभिनेता अल्लू अर्जुन का था और रश्मिका मंदाना श्री वल्ली नाम की लड़की के किरदार में दिखाई दी थीं। हालांकि यह कैप्शन अमिताभ बच्चन ने इसलिए भी लिखा हो सकता है क्योंकि रश्मिका पुष्पा की लीड एक्ट्रेस थीं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रश्मिका मंदाना ने भी दिया मजेदार जवाब-
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने भी अमिताभ बच्चन की पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए मजेदार जवाब दिया है। उन्होंने लिखा, सर हम झुकेगा नहीं। इसके अलावा रश्मिका ने भी इस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम से शेयर किया है। उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन दिया-'केवल और केवल कृतज्ञता मुस्कुराती है और प्यार करती है!' इसके अलावा रश्मिका मंदाना ने भी अमिताभ बच्चन के इस कैप्शन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है, उन्होंने इस तस्वीर के स्क्रीन शॉट को अपनी इंस्टा स्टोरी से भी शेयर किया और लिखा, अमिताभ बच्चन...पुष्पा!!! सर यू आर इसी के साथ उन्होंने हंसने वाली इमोजी भी पोस्ट की हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed