पद्मावत में अपनी एक्टिंग का लोहा एक बार फिर मनवाने वाले रणवीर सिंह ने जितनी शिद्दत से खिलजी का किरदार निभाया शायद कोई और वैसा नहीं कर पाता। इसके बावजूद रणवीर ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि आने वाले समय में कभी भी वे अलाउद्दीन खिलजी जैसा ग्रे शेड का किरदार निभाएंगे। आइए जानते हैं कि आखिर यह फैसला लेने के पीछे क्या कारण है...
अपने किरदार के लिए लोगों की वाहवाही बटोरने वाले रणवीर ने पहले ही कहा है कि उनके दिल और दिमाग पर अलाउद्दीन खिलजी की नेगेविटी पूरी तरह छा गई थी। मानसिक तौर पर उन्हें इस किरदार से बाहर निकलने में बहुत परेशानी हुई।
जब रणवीर से पूछा गया कि क्या वे दोबारा कोई ऐतिहासिक या नेगेटिव किरदार निभाना पसंद करेंगे ? तो इस पर रणवीर ने बिना ज्यादा सोचे कहा 'ऐतिहासिक जरूर लेकिन नेगेटिव मुझे नहीं लगता।' ऐसा सिर्फ इसलिए क्योंकि उन्हें नहीं लगता कि ऐसे किरदार करना उनके लिए हेल्दी है।